फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के मुकाबले झूठ बोलने में माहिर होते हैं पुरुष, रिसर्च में हुआ खुलासा

Thu, 26 Dec 2019 08:54 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
महिलाओं की अपेक्षा पुरुष बेहतर तरीके से झूठ बोल लेते हैं - फोटो : Pixabay
झूठ को लेकर कई तरह की बातें कही जाती है। कई कहावतें भी हैं, जैसे कि झूठ बोलने पर पाप लगता है, झूठ बोले कौवा काटे वगैरह। यह भी कहा जाता है कि झूठ बोलना अच्छी आदत नहीं है, लेकिन कई बार किसी के भले के लिए बोला गया झूठ सही होता है। क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष बेहतर तरीके से झूठ बोल लेते हैं। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है। आइए जानतें हैं विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 7
जब झूठ बोलने की बात आती है, तो महिलाओं के मुकाबले पुरुष बेहतर झूठ बोलते हैं। ब्रिटेन की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी के अनुसार, झूठ बोलने में महारथी व्यक्ति एक अच्छा वक्ता होता है और वह दूसरों की तुलना में अपने परिवार, दोस्तों, पार्टनर और सहयोगियों से अधिक झूठ बोलता है।
विज्ञापन

3 of 7
शोधकर्ताओं का कहना है कि झूठ बोलने में माहिर शख्स मैसेज की बजाय आमने-सामने झूठ बोलना अधिक पसंद करता है और सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां वे बहुत कम झूठ बोलते हैं।

4 of 7
‘पीएलओएस वन’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि लगभग आधे झूठ बोलने वालों की संख्या कम है और ये लोग अपने करीबियों से छुटकारा या उनसे माफी के लिए झूठ बोलते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
इस संबंध में हुई एक अन्य अध्ययन के अनुसार, एक पुरुष आमतौर पर दिन भर में तीन झूठ बोलता है और पूरे साल में करीब 1,092 बार झूठ बोल देता है। दूसरी ओर एक महिला साल भर में 728 बार ही झूठ बोलती है।
विज्ञापन

6 of 7
इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में महिलाओं के झूठ बोलने की संभावना बढ़ जाती है। मसलन जब वे कपड़े खरीदती हैं तो वे ज्यादा झूठ बोलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अध्ययन में कहा गया है कि लोग जिंदगी को सहज बनाने के मकसद से भी झूठ बोलते हैं। अक्सर कहा भी जाता है कि पुरुषों की जुबान से महिलाओं के मुकाबले ज्यादा झूठ निकलता है और अब यह बात इन अध्ययनों के जरिए सच भी साबित हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें