क्रिकेट के भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर लॉकडाउन पीरियड में परिवार को पूरा समय दे रहे हैं। बीते 24 मई को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह थी, जिसे उन्होंने बहुत खास तरीके से मनाया। सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि और पूरे परिवार के लिए मैंगो कुल्फी बनाई और सबको सरप्राइज कर डाला। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुल्फी बनाते नजर आ रहे हैं।