रोज डे 2023
- फोटो : Pixabay
काला गुलाब
वैसे तो मुहब्बत के इस महीने में नाराजगी, दुश्मनी और नफरत का कोई काम नहीं लेकिन काले रंग के गुलाब को दुश्मनी का प्रतीक मानते हैं। अगर आपको कोई काला गुलाब दे, या आप किसी को काले रंग का गुलाब देते हैं, तो इसका मतलब है कि आप एक दूसरे से बहुत दूर रहना चाहते हैं। एक दूसरे के मामलों में दखल न देते, रिश्ते को खत्म करने या नापसंदगी को जाहिर करने के लिए काले रंग का गुलाब दिया जा सकता है। काले रंग को अशुभ मानते हैं, इसलिए प्रयास करें कि न तो जीवन में काला रंग आए और न ही वैलेंटाइन डे में काले रंग के फूल की जरूरत पडें।