फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2019: गुलाब के हर रंग के पीछे है एक खास मतलब, देने से पहले जान लें ये दिलचस्प तथ्य

Wed, 06 Feb 2019 06:48 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अक्सर लड़के-लड़कियां एक दूसरे को प्रपोज करने के लिए गुलाब के फूल का सहारा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब के फूल को सिर्फ प्यार का प्रतीक ही नहीं फूलों का राजा भी कहा जाता है। लाल, पीले, गुलाबी, सफेद और न जाने कितने ही रंगों में खिलने वाला यह फूल एक खास चीज लिए भी पसंद किया जाता है। आपको बता दें, अलग-अलग रंगों के गुलाब का मतलब भी अलग होता है। आइए जानते हैं गुलाब का कौन सा रंग क्या कहता है। 
विज्ञापन

2 of 7
noor jahan
दुनिया भर के दिग्गज रहे गुलाब के कायल

सीरिया की शाहजादी पीले गुलाब से प्रेम करती थी। मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब सबसे अधिक प्रिय था। कहते हैं कि नूरजहां के दिल को खुश करने के लिए उनके शौहर रोज टनों के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे। यही नहीं गुलाब के इत्र का आविष्कार नूरजहां ने किया था। 

दूसरी खास बात ये कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू भी गुलाब के दीवाने थे, तभी तो उनकी अचकन में हमेशा गुलाब का फूल लगा रहता था। यूरोप के दो देशों का राष्ट्रीय पुष्प भी सफेद गुलाब और लाल गुलाब है।
विज्ञापन

3 of 7
Rose Day
सफेद गुलाब -
सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार का प्रतीक होता है। 
 

4 of 7
गुलाब
पीला गुलाब -
पीला गुलाब दोस्ती और खुशी का इजहार करता है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
pink rose
गुलाबी गुलाब -
गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
orange rose
नारंगी गुलाब  -
मोह व उत्साह को दर्शाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rose
लाल गुलाब  - सच्चे प्यार का प्रतीक है लाल गुलाब। 

तो क्या आपने लिया अपने पार्टनर के लिए एक फूल गुलाब का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें