फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine day 2019: बेहद सस्ते में सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे, ये हैं 5 शानदार तरीके

Wed, 06 Feb 2019 06:44 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
valentine day - फोटो : social media
हर कोई अपने वैलेंटाइन डे को स्पेशल तरीके से मनाना चाहता है, लेकिन ये जरूरी नहीं कि आपका वैलेंटाइन-डे तभी खास हो जब आप अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट दें या फिर आप किसी रेस्टोरेंट में जाकर डिनर करें। आप अपने वैलेंटाइन डे को अपने पार्टनर के साथ कुछ कीमती समय बिताकर भी इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं। आप चाहें तो इसे बेहतर बनाने के लिए घर पर ही कुछ खास प्लान कर सकते हैं, तो चलिए हम आपको बताते है कुछ टिप्स।
विज्ञापन

2 of 5
valentine day - फोटो : social media
आप कहीं बाहर जाने की बजाए घर पर ही पिकनिक प्लान कर सकती हैं। लिविंग रूम को अच्छे से सजाएं फिर पार्टनर के पसंद का संगीत बजाएं और खाना बाकी दिनों से अलग अपने पार्टनर के पसंद का बनाएं जिससे पार्टनर खुश हो जाए। यह छोटी सी चीज आपके रिश्ते में मिठास घोल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
valentine day - फोटो : social media
अगर आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके घर के आस-पास कोई म्यूजियम, या पार्क या फिर शहर से बाहर किसी प्राकृतिक स्थान पर जाकर कुछ समय बिता सकते हैं। जहां आपका खर्च भी ज्यादा नहीं होगा और आप कुछ नई चीजे देख भी पाएंगे। 

4 of 5
valentine day - फोटो : social media
इसके अलावा आप चाहें तो अपने घर पर ही पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल बनाने की प्लानिंग कर सकती हैं। आप चाहे तो कुछ मीठा बना लें या फिर उनकी पसंद की कोई चीज बना सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन कुछ पसंद का ऑर्डर कर सकती हैं। दरअसल, कुछ ऐसा भी प्लान कर सकते हैं जिससे आप दोनों मिलकर एक साथ किचन में कुकिंग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
valentine day - फोटो : social media
अगर आप इस दिन को रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक वेब सीरीज देख सकते हैं। साथ में कुछ स्नैक्स, कोल्ड्रिंक या फिर कॉफी लेकर बैठ जाएं ऐसा करने से आपका दिन और भी ज्यादा यादगार और रोमांटिक होगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें