Republic Day Wishes in Hindi: "विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा", सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तां हमारा, जैसे तमान देशभक्ति के गीत हैं जो सुनते ही हमारे खून में गर्माहट आ जाती है। खुद पर भारतीय होने पर गर्व महसूस होने लगता है। हो भी क्यों न, आखिर हम उस देश के वासी है, जिस देश में हर धर्म, जाति के लिए एकजुट होकर रहते हैं। भारत एक ऐसा लोकतांत्रित देश है, जिसने पहले दशकों तक अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के लिए जंग लड़ी। कई वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने इस आजादी के लिए बलिदान दिए और फिर आजादी के बाद देश के नेतृत्वकर्ताओं ने दुनिया के सबसे बड़े और लिखित संविधान का निर्माण किया।
इसी उपलब्धि को जश्न की तरह मनाने के लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संविधान नियमों की वह किताब है, जो हमें बताती है कि देश को कैसे चलाना है। नागरिकों के क्या अधिकार हैं और क्या कर्तव्य हैं। भारत की इस उपलब्धि और संवैधानिक अधिकारों के बारे में आने वाली पीढ़ी को भी पता होना चाहिए। आज के दौर के बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताने का एक खास मौका है।
आइए मिलकर गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते हैं। इसके लिए शुरुआत अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों व सहकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने से करें। यहां गणतंत्र दिवस के खास शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।