फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025 Shayari: देशभक्ति की शायरियां भेजकर सभी को दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Sun, 26 Jan 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं भेजकर इस खास दिन को गर्व से मनाएं। यहां देशभक्ति की शायरियां दी जा रही हैं, जिसे भेजकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Republic Day 2025 Shayari: आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के गौरव और संप्रभुता को जश्न के तौर पर मनाने का खास मौका है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान नियमों की एक ऐसी किताब है, जिसमें देश को संवैधानिक तौर पर कैसे चलाना है, ये बताया गया है। नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों का वर्णन किया गया है। संविधान ने भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाया, जिसमें जनता के बीच से ही जनता द्वारा चयनित सरकार बनाता है। 

भारतीय संविधान समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मौलिक अधिकार देता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में परेड निकाली जाती है, जिसमें देश की सेना, पुलिस बल शक्ति प्रदर्शन करते हैं और राज्यों व स्कूलों की झांकियां निकाली जाती हैं। पूरे देश में जगह -जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी में जीवन का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। 

गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं भेजकर इस खास दिन को गर्व से मनाएं। यहां देशभक्ति की शायरियां दी जा रही हैं, जिसे भेजकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला उसे याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

3 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
 

4 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 
विज्ञापन

5 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए।
दिल एक और एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा 
हम बुलबुले है इसकी ये गुलसिता हमारा।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

भूलेगा देश कभी वह नजारा
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले
ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
 

9 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

10 of 10
गणतंत्र दिवस की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें