Republic Day 2024: भारत के इतिहास में सबसे अहम दिनों में से एक गणतंत्र दिवस आने वाला है। प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ और आजादी के बाद भारत देश एक लोकतांत्रिक देश बन गया। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। स्कूल, कार्यालयों आदि में इस दिन ध्वजारोहण किया जाता है और कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस मौके पर देशभर के स्कूलों में जश्न मनाया जाता है। स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े ॉरंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है, जिसमें छात्र छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं।
26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चे इसमें उत्साह से प्रतिभाग करते हैं और स्कूल कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी। हालांकि सर्दी बहुत है और प्रशासन के आदेश से स्कूलों में छुट्टियां भी बढ़ रही हैं, ऐसे में स्कूल कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहे बच्चों को कुछ समस्या आ सकती है। मंच पर प्रस्तुति के लिए बच्चे का उत्साह वर्धन करने के लिए अभिभावकों को भी तैयारियों में हिस्सा लेना चाहिए। जो बच्चे 26 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं उनके अभिभावक कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।