फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दूर रहकर भी रखना चाहते हैं पार्टनर का ख्याल, तो ये तरीके आ सकते हैं काम

Wed, 19 May 2021 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से ज्यादातर राज्यों ने अपने-अपने वहां लॉकडाउन लगा रखा है, और बिना जरूरी काम के लोगों के घर से निकलने पर मनाही है। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, और लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। वहीं, इस लॉकडाउन का असर लोगों के रिलेशनशिप पर भी साफ देखा जा सकता है। लोग एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं, और पहले जैसा समय साथ में नहीं बिता पा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप दूर रहकर भी कैसे अपने पार्टनर का ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें
  • सबसे पहले इस कोरोना काल में जो चीज आप अपने पार्टनर के लिए कर सकते हैं, वो है उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना। आपको समय-समय पर अपने पार्टनर के स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहिए और अगर उनकी तबियत ठीक न हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उत्साह बढ़ाते रहें
  • लॉकडाउन की वजह से घर में रहने के कारण लोग मानसिक परेशानियों से भी घिर रहे हैं। चिंता, तनाव, और डिप्रेशन जैसी चीजें देखने को मिल रही है। इसलिए आपका पार्टनर भी इन चीजों से न घिरे, इसके लिए आपको अपने पार्टनर का उत्साह बढ़ाकर रखना है। उनके साथ आप फोन पर मस्ती-मजाक कर सकते हैं और ध्यान दें कि इस वायरस के बारे में चर्चा करने से बचें।

4 of 5
Love on Social Media - फोटो : istock
सोशल मीडिया पर पार्टनर संग जुड़े रहें
  • अगर आप सच में अपने पार्टनर का इस मुसीबत वाली घड़ी में ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको उनके साथ सोशल मीडिया पर जुड़े रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग कई बार अपनी परेशानियों के बारे में किसी को कुछ बताते तो नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों को बयां जरूर करते हैं। ऐसे में आपको अपनी पार्टनर की समस्याओं के बारे में पता चल सकता है और फिर आप उस हिसाब से उनकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बात करना न छोड़ें
  • आपको इस बात का भी ध्यान देना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन आपको अपने पार्टनर से बात करना नहीं छोड़ना है। आप अपने पार्टनर से मोबाइल फोन पर कॉल करके, मैसेज के जरिए या फिर वीडियो कॉल के जरिए बात कर सकते हैं। आप जब उनसे रोज बात करेंगे, तो इससे आपको उनके बारे में पता चलता रहेगा और साथ ही आपके प्यार के रिश्ते में गर्मजोशी भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें