फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: महिलाओं की ये 6 आदतें हर पुरुष का जीत लेती हैं दिल

Sun, 09 Mar 2025 01:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिलाओं की कुछ आदतें सिर्फ बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि व्यक्तित्व, स्वभाव और व्यवहार से जुड़ी होती हैं, जोकि पुरुषों का दिल जीत लेती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
महिलाओं की ये 5 आदतें हर पुरुष का जीत लेती हैं दिल - फोटो : Adobe Stock
Relationship Tips: यदि आप किसी पुरुष को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, वो जमाना अलग था, जब पुरुषों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर जाता था। आज के जमाने में महिलाओं की तरह पुरुष भी व्यवहार को देखने के बाद ही इंप्रेस होते हैं।

आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिनको देखने के बाद कोई भी पुरुष आपको रिजेक्ट नहीं कर पाएगा। इसी के चलते हम कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में आपको बताएंगे, जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आत्मनिर्भर महिलाएं - फोटो : Adobe

 आत्मनिर्भर महिलाएं

आज के समय में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। ऐसी महिलाएं पुरुषों को काफी पसंद आती हैं। जब कोई महिला अपने फैसले खुद लेती है और आत्मनिर्भर होती है, तो ये उसके व्यक्तित्व को और निखारता है।  
विज्ञापन

3 of 7
सकारात्मक सोच - फोटो : Adobe
सकारात्मक सोच

परेशानी के बीच में जो महिला खुद को काफी पॉजिटिव रखती है, वो पुरुषों को काफी पसंद आती है। सकारात्मक सोच वाल महिलाएं हर परिस्थिति को समझदारी से संभालती हैं। ऐसी महिलाएं रिश्ते को भी बेहतर बनाती हैं और मुसीबत के समय अपने पार्टनर का भी खास ध्यान रखती हैं।   

4 of 7
दूसरों को सम्मान देने वाली महिलाएं - फोटो : Adobe stock
दूसरों को सम्मान देने वाली महिलाएं

हर पुरुष चाहता है कि उसे इज्जत और प्यार मिले। इसके साथ-साथ वो ये भी चाहता है कि उनकी पार्टनर दूसरों को भी सम्मान दे और दूसरों के विचारों का भी सम्मान करे। ऐसे में जब कोई महिला अपने पार्टनर की भावनाओं और विचारों का सम्मान करती है, तो ये रिश्ते को और मजबूत बनाता है।   
विज्ञापन

5 of 7
छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढना - फोटो : Freepik
छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढना

आज-कल की व्यस्त जिंदगी के बीच जब कोई महिला छोटी-छोटी चीजों में खुश रहना जानती है, तो यह पुरुषों को बहुत भाता है। जो महिलाएं बात-बात पर चिड़चिड़ापन दिखाती हैं, उनकी वजह से रिश्ता भी खराब होने लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
ईमानदार महिलाएं

हर रिश्ते में ईमानदारी काफी जरूरी होती है। ऐसे में यदि कोई महिला अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार है, तो पुरुष उन्हें सिर पर बैठा कर रखता है। महिलाओं की ये आदत पुरुष के दिल में उसके लिए और इज्जत बढ़ा देती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुद से प्यार करने वाली महिलाएं - फोटो : Adobe stock
 खुद से प्यार करने वाली महिलाएं 
  
 पुरुष उन महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, जो खुद से प्यार करती हैं और अपनी देखभाल करती हैं। अपना सम्मान करने वाली महिलाएं दूसरों से भी सम्मान पाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें