रूबी शुक्ला
Relationship Tips: ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई लड़की किसी लड़के से आगे से जाकर अपने प्यार का इजहार करे। हालांकि, लड़कियां भी अब पहल करने लगी हैं, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है। आखिर ऐसा क्यों है कि लड़कियां चाहती हैं कि लड़के ही पहले अपने प्यार का इजहार उनके सामने करें?
अधिकतर मामलों में देखा जाता है कि प्यार में पड़ने के बाद भी लड़कियां इंतजार करती हैं कि वह जिससे प्यार करती हैं वो खुद आकर उन से अपने प्यार का इजहार करे। यानी, ज्यादातर मामलों में लड़कियां इस बात का इंतजार करती हैं कि लड़का आकर उन्हें प्रपोज करे, भले ही उन्हें उस लड़के को लेकर अपनी भावनाओं का एहसास क्यों न हो। क्या आपने कभी सोचा है कि इस मॉर्डन जमाने में भी लड़कियां ऐसा क्यों करती हैं?
हालांकि, अब लड़कियां भी अपने दिल की बात कहने लगी हैं, लेकिन ऐसा बहुत ही कम मामलों में होता है। वे पहल करने से पहले हजार बार सोचती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लड़कियां खुद से अपने प्यार का इजहार क्यों नहीं करतीं? चलिए आपको इसके पीछे की एक दिलचस्प वजह बताते हैं।