फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: पहली बार करने जा रही हैं छठ पूजा तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Tue, 05 Nov 2024 07:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस बार पहली बार छठ मैया की पूजा करने जा रहीं हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
छठ पूजा - फोटो : freepik
हर साल दिवाली के 6 दिन बाद छठ का महापर्व मनाया जाता है। इस महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को होती है। छठ की पूजा काफी कठिन होती है, इसमें महिलाएं पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं।

छठ के महापर्व की धूम सबसे ज्यादा बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में होती है। अब तो विदेशों में भी छठ महापर्व में धूम दिखाई देती है। इस व्रत में छठी मैया के साथ-साथ भगवान सूर्य की भी पूजा होती है।

इस व्रत में कई कठिन नियमों का पालन करना होता है। तो यदि इस बार आप पहली बार छठ पूजा उठाना चाह रही हैं तो व्रत के नियमों का खास ध्यान रखें। कई ऐसे नियम हैं, जिनके बारे में उन सभी महिलाओं को पता होना चाहिए, जो पहली बार छठ पूजा करने का सोच रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 7
छठ पूजा 2024 - फोटो : amar ujala
पवित्रता बनाए रखें

छठ पूजा की प्रक्रिया में पवित्रता बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। इसके साथ-साथ अपने घर और कपड़ों को भी साफ रखें, ताकि पवित्रता बनी रहे।
विज्ञापन

3 of 7
छठ पूजा
पूजन सामग्री

 पूजा के लिए आवश्यक सामग्री जैसे फल, मिठाइयां, दीप, फूल, दूध, आदि पहले से ही एकत्रित करें। ध्यान रखें कि सभी सामग्री नई और शुद्ध होनी चाहिए। छठ पूजा के लिए सभी सामानों को नया ही खरीदें। 

4 of 7
छठ पूजा - फोटो : freepik
जमीन पर सोएं

जो भी महिला छठ का व्रत रखती है, उसे जमीन पर ही सोना पड़ता है। ऐसे में यदि आप व्रत रख रहीं हैं तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
समय का ध्यान रखें

छठ पूजा में सबसे अहम होता है समय का ध्यान रखना। इसलिए पूजा का समय सही से देखें और उसे पालन करें। सही समय पर पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन

6 of 7
छठ पूजा - फोटो : Freepik.com
तामसिक भोजन का सेवन न करें

तामसिक भोजन में प्यार और लहसुन आता है। ऐसे में इसको अपने घर की रसोई से बाहर निकाल दें। छठ पूजा के दौरान बनने वाले पकवानों में भी प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठ पूजा - फोटो : freepik
प्रसाद बनाते समय रखें शुद्धता 

छठ की पूजा में प्रसाद का काफी ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में प्रसाद को चूल्हे पर ही तैयार करें। प्रसाद बनाने के लिए नया चूल्हा बनाएं और इसपर प्रसाद के अलावा कुछ भी न पकाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें