फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: फोन बना सकता है रिश्तों को मजबूत, जानिए कैसे

Wed, 11 Oct 2023 04:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Couple - फोटो : istock
अनीता शर्मा

मैनर्स हर चीज में जरूरी होते हैं और अब तो मोबाइल मैनर्स भी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। वजह यह कि हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन संवाद और लोगों से संपर्क करने का अहम जरिया बन गया है। यही वजह है कि अब मोबाइल मैनर्स भी रिश्ते जोड़ने और तोड़ने का काम कर रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपका हर रिश्ता खूबसूरत बना रहे तो कुछ फोन मैनर्स को जरूर अपनाएं। चाहे पति-पत्नी का रिश्ता हो, सास-बहू का या फिर दोस्ती का, हर रिश्ते में फोन मैनर्स जरूरी हैं। लेकिन हमारा ध्यान कभी इनकी तरफ नहीं जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : Istock
कॉल रिसीव न करना

विशेष परिस्थितियों को छोड़ दें तो आपका मोबाइल फोन ही है, जो हमेशा आपके पास रहता है। ऐसे में यदि कोई रिश्तेदार या परिचित आपको कॉल करता है और आप उसे रिसीव नहीं करती हैं तो यह एक बार तो चल जाएगा, लेकिन अगर आप बार-बार ऐसा करेंगी और कॉल को इग्नोर करने लगेंगी तो कॉलर इसे अशिष्ट मानेगा, जो कि स्वाभाविक भी है। ऐसी स्थिति आपके और कॉल करने वाले व्यक्ति के बीच संबंधों को खराब करा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप कॉल रिसीव करें। अगर किसी वक्त रिसीव न कर पाएं तो कॉल बैक करके यह जरूर पूछ लें कि क्या बात थी। इससे आपके रिश्ते खराब होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
couple - फोटो : istock
चुपके से मोबाइल चेकिंग

आमतौर पर महिलाएं अपने पति और पति अपनी पत्नी का मोबाइल चुपके से चेक करते हैं। वे शक की वजह से भी ऐसा करते हैं और यूं ही भी, ताकि देख पाएं कि किसे कॉल या मैसेज किए गए हैं। यह स्थिति भी रिश्तों को खराब कर सकती है। मोबाइल चेक करते देखे जाने या बाद में पता लगने पर आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए बेहतर यही है कि चुपके से मोबाइल चेक न करें, भले ही वह कोई भी हो। अगर देखना हो तो मांग करके मोबाइल चेक करें।

4 of 6
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : Istock
बिना पूछे नंबर न दें

बहुत बार ऐसा होता है कि आप किसी का भी नंबर किसी को भी दे देती हैं। इससे कॉल जाने पर संबंधित व्यक्ति को असुविधा हो सकती है और यह जानने पर कि उसका नंबर आपने दिया है, आपके उससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए बिना पूछे किसी का नंबर किसी अन्य व्यक्ति को शेयर न करें, जब तक कि ऐसा करना बहुत जरूरी न हो।
विज्ञापन

5 of 6
couple - फोटो : istock
किसी अन्य से बात

आपको किसी ने कॉल की और अगर आप खुद बात न करके अपने घर के किसी अन्य सदस्य से कॉल रिसीव करा देती हैं तो यह स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती। इससे कॉल करने वाला व्यक्ति आपसे बात न होने पर नाराज हो सकता है और आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। कॉल भले ही कोई भी रिसीव करे, लेकिन आप बात तो कर ही सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple - फोटो : istock
स्टेटस लगाना

लोग दूसरों की फोटो और वीडियो अपने स्टेटस पर डाल देते हैं। यह बात उनको नागवार गुजर सकती है। इसके लिए या तो आप पहले उन से ऐसा करने की अनुमति ले लें या फिर उनकी फोटो या वीडियो अपने स्टेटस पर लगाने से बचें, अन्यथा इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें