फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर करे बार-बार शक, तो इन तरीकों से बढ़ाएं रिश्ते में भरोसा

Mon, 18 Jul 2022 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
Relationship Tips: प्यार और रिलेशनशिप में विश्वास होना बहुत जरूरी है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए कपल्स को एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए। भरोसा कम होने या पार्टनर पर शक होने पर रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने पार्टनर के मन में इस रिश्ते के लिए विश्वास बढ़ाएं। ताकि रिलेशनशिप में आने वाली हर मुश्किल को दोनों मिलकर सुलझा सकें। भरोसे की कमी के कारण अक्सर पार्टनर अपने साथी पर शक करने लगते हैं। पार्टनर अगर बार बार शक करता है तो आप भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में दोनों के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। लेकिन पार्टनर के शक को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के मन में अपने लिए भरोसे को बढ़ाना चाहिए। कुछ टिप्स को अपनाकर आप रिलेशनशिप में पार्टनर के भरोसे को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
रिश्ते में भरोसा बढ़ाने के टिप्स

जानें शक की वजह


अगर पार्टनर आप पर बार बार शक करता है तो इसके कारणों को समझने की कोशिश करें। पार्टनर के शक की वजह कहीं आपकी ही कोई अंजाने में की गई गलती तो नहीं। पार्टनर के शक करने की वजह जानकर गलतफहमियों को दूर करें और ऐसी गलतियों को करने से बचें जो शक को बढ़ाए।
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
रिलेशनशिप की वजह समझाएं

पार्टनर को ये समझाएं कि आप दोनों एक रिश्ते में क्यों हैं। आप दोनों एक दूसरे के बारे में क्या महसूस करते हैं। आपकी भावनाओं और प्यार को अगर पार्टनर ने समझ लिया तो रिश्ते को लेकर उनका दिल और दिमाग क्लियर हो जाएगा और वह आप पर भरोसा करने लगेंगी।

4 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पार्टनर का करें सम्मान 

पार्टनर का सम्मान करें। जब आप अपने पार्टनर का सम्मान करेंगे। उनकी परवाह करेंगे तो वह आप पर भरोसा करने लगेंगे। साथी आपकी भावनाओं को महसूस कर पाएगा। सम्मान पर टिकने वाला रिश्ता ज्यादा दिन टिकता है, वहीं जिस रिश्ते में इज्जत नहीं होती, वहां प्यार भी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पार्टनर को फैसलों में करें शामिल

प्यार और रिलेशनशिप में विश्वास को बढ़ाने के लिए पार्टनर को महसूस कराएं कि उनके सिवा आपकी जिंदगी अधूरी है। उन्हें अपने फैसलों में शामिल करें। अपने जीवन से जुड़ी जरूरी बातें उनसे शेयर करें। ऐसे में पार्टनर रिश्ते को लेकर सिक्योर महसूस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
अकेलापन महसूस न होने दें

जब आप पार्टनर की परवाह नहीं करते। उनके लिए समय नहीं निकालते तो वह रिश्ते में अकेलापन महसूस करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि शायद आप उनसे प्यार नहीं करते और आपकी जिंदगी में कोई और है। वह शक करने लगते हैं कि आप कभी भी उनसे ब्रेकअप कर सकते हैं। ऐसे में पार्टनर के लिए वक्त निकालें। उनकी भावनाओं की परवाह करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें