रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खुशनुमा माहौल
भले ही आपके विवाह को तीन या चार दशक बीत गए हों, लेकिन अपने जीवन-साथी के साथ हंसी-मजाक करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से रिश्ते में रोमांच बना रहता है। कभी-कभी आप पुरानी बातों को याद कर एक-दूसरे की टांग-खिंचाई भी कर सकती हैं। ऐसी नादानियों के बारे में सोचें, जिन पर पहले आप दोनों साथ बैठकर हंसा करते थे। इससे आपको यह याद रहेगा कि आपका साथ कितना पुराना है और आप फिर से उन पुराने सुखद क्षणों को जी पाएंगी।
सेहत का ख्याल
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, सेहत से जुड़ी परेशनियां भी आने लगती हैं। ऐसे में एक-दूसरे की सेहत का जरूर ध्यान रखें। इसके अलावा अगर जीवन-साथी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, नींद से जुड़े विकार या फिर हड्डियों से जुड़े किसी रोग से जूझ रहा है तो उन्हें प्यारा भरा सहारा दें और उनकी मदद करें, साथ ही समय-समय पर उनके साथ अपना भी हेल्थ चेकअप कराती रहें।