Relationship Tips : रिश्ते में संवाद बहुत जरूरी है। प्रेमी युगल हों या पति-पत्नी, हर कोई अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहता है, बातें करना चाहता है। हालांकि जो कपल एक दूसरे से दूर होते हैं यानी लाॅन्ग डिस्टेंस में होते हैं, उनके लिए एक दूसरे के साथ वक्त बिताना कुछ मुश्किल होता है। उनके बीच संवाद ही एक ऐसा जरिया है जो रिश्ते को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है। संवाद के लिए कपल एक दूसरे को काॅल कर सकते हैं, वीडियो काॅल कर सकते हैं या मैसेज भेज सकते हैं।
व्यस्तता या अन्य कारणों से कपल अगर एक दूसरे से फोन पर बात नहीं कर पाते, तो दिनभर में कुछ संदेशों के जरिए पार्टनर को महसूस करा सकते हैं कि वह उनसे दूर नहीं हैं। हालांकि यही मैसेज कभी कभी कपल के बीच विवाद की वजह भी बन जाते हैं, क्योंकि लोगों को पता ही नहीं होता है कि उन्हें अपने साथी को किस तरह के मैसेज भूल से भी नहीं करने चाहिए।
मैसेज के जरिए की गई बातचीत में भावनाओं की सही अभिव्यक्ति मुश्किल हो सकती है, ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप अपनी पत्नी से या पार्टनर से मैसेज के जरिए बातचीत कर रहे हैं तो इस तरह के मैसेज कभी नहीं करने चाहिए।