फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठे पति को मनाने के ये हैं चार तरीके, रिश्ते में लौट आएगी मिठास

Sat, 21 Aug 2021 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब लोग शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो वे एक-दूसरे से कई वादे करते हैं जिनमें जीवन भर साथ निभाने से लेकर एक-दूसरे पर विश्वास करने जैसी बातें शामिल होती हैं। लेकिन पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें जितना ज्यादा प्यार होता है उतनी ही इसमें तकरार भी देखने को मिलती रहती है। दोनों पल में लड़ते हैं, तो पल में एक-दूसरे के लिए फिक्रमंद भी होते हैं। ऐसे में इस रिश्ते को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। वहीं, कई बार देखा जाता है कि पति किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से रूठ जाते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच कुछ भी अच्छे से नहीं चल पाता है। ऐसे में पत्नियां कई तरीके अपनाती हैं, जिससे पति को मनाया जा सके। लेकिन कई बार कोई भी तरकीब काम नहीं आ पाती है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपके काम आ जाएं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पसंदीदा खाना खिलाएं
  • आप पति के लिए एक शानदार और स्वादिष्ट भोजन का प्रबंध कर सकती हैं। आपके पति को खाने में जो चीजें पसंद हैं, आप उनके लिए वो खाना बना सकती हैं, घर पर एक कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर सकती हैं या पति के पसंदीदा रेस्टोरेंट में भी आप कैंडल लाइट डिनर के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
साथ में समय बिताएं
  • आप पति के साथ में समय बिताकर भी उनकी नाराजगी को दूर कर सकती हैं। पत्नी को अपने पति को समय देना चाहिए, उनके साथ वक्त गुजारना चाहिए, उनकी बातों को समझना चाहिए आदि। जब आप पति के साथ में समय गुजारेंगी, तो यकीनन आपके पति को अच्छा लगेगा और वो काफी देर तक रूठे भी नहीं रह पाएंगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शॉपिंग के लिए कम से कम बोलें
  • ये सभी जानते हैं कि महिलाओं को शॉपिंग करना काफी अच्छा लगता है, लेकिन जब आपके पति रूठे हुए हैं कम से कम तब तो आपको इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। अगर आपके पति आपके शॉपिंग पर ज्यादा पैसे खर्च करने की वजह से रूठे हुए हैं, तो आपको उनसे वादा करना चाहिए कि आगे से आप सोच-समझकर पैसे खर्च करेंगी। इससे भी उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अकेले न छोड़ें, साथ खड़े रहें
  • पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और एक-दूसरे के साथ पर टिका होता है। जब भी कोई एक साथी मुसीबत में होता है, तो दूसरे पार्टनर को आगे आकर उसकी मदद करनी चाहिए। ठीक ऐसे ही जब आपके पति रुठे हुए हैं, तो यानी वे परेशान भी होंगे, उनके दिमाग में कई तरह की बातें चल रही होगी। ऐसे में आपको उन्हें अकेले छोड़ने की जगह उनके साथ खडे़ रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें