Relationship Tips: प्यार के रिश्ते में सब कुछ हमेशा परियों की कहानी जैसा नहीं होता। कभी-कभी मनमुटाव, थकान या समझ की कमी उस मुकाम तक पहुंचा देती है जब कपल्स सोचने लगते हैं कि
क्या हमें एक ब्रेक ले लेना चाहिए? लेकिन सवाल ये है कि क्या ब्रेक लेना सही है या फिर ये किसी ब्रेकअप की शुरुआत है? रिलेशनशिप में ब्रेक लेना गलत नहीं है, लेकिन इसका फैसला सोच-समझकर और सम्मानपूर्वक लेना चाहिए। अगर ब्रेक समझदारी और स्पष्टता से लिया जाए तो ये रिश्ता और मजबूत बना सकता है। लेकिन अगर इसे बहाने या दूसरे विकल्प के लिए लिया जाए, तो यह ब्रेकअप का सीधा रास्ता बन सकता है। आइए जानते हैं, रिलेशनशिप में "ब्रेक" लेने के फायदे, नुकसान और सही तरीका।