फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: बड़ी बहू बनने वाली हैं? जानें वो 5 बातें जो आपके ससुराल को बना सकती हैं खुशहाल

Sun, 29 Jun 2025 10:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Relationship Tips: अगर आपको बड़ी बहू की कुछ जरूरी जिम्मेदारियों के बारे में पता हो और आप इन जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल पाए तो आप एक आदर्श बड़ी बहू बन सकती हैं। अगर आप जल्द ही किसी परिवार की बड़ी बहू बनने जा रही हैं, तो इन बातों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
बड़ी बहू रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : adobe
Relationship Tips: बड़ी बहू का स्थान किसी भी भारतीय परिवार में बेहद अहम होता है। ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का एक सिलसिला है जो रिश्तों को जोड़ने, परिवार को संभालने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का काम करता है। घर की बड़ी बहू सिर्फ घर के बड़े बेटे की पत्नी नहीं होती, बल्कि परिवार के हर सदस्य को एक दूसरे से जोड़ने का एक ब्रिज होती हैं। बड़ी बहू परिवार के बड़े बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी का ख्याल रखती हैं। उन पर अनेकों जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में बड़ी बहू बनना आसान नहीं है लेकिन अगर आपको बड़ी बहू की कुछ जरूरी जिम्मेदारियों के बारे में पता हो और आप इन जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल पाए तो आप एक आदर्श बड़ी बहू बन सकती हैं।

अगर आप जल्द ही किसी परिवार की बड़ी बहू बनने जा रही हैं, तो इन बातों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 6
रिश्तों को समझने और जोड़ने की कला  - फोटो : Adobe stock

रिश्तों को समझने और जोड़ने की कला 

बड़ी बहू होने के नाते आपको हर सदस्य के साथ संतुलन बनाना होता है। बड़ी बहू परिवार के सभी रिश्तों जैसे सास-ससुर, देवर-देवरानी, जेठ-जेठानी और बच्चों तक सभी की जिम्मेदारी उठाती है। आपकी बातों और व्यवहार से ही घर का माहौल बनता है।

विज्ञापन

3 of 6
घर की परंपराओं को अपनाएं - फोटो : adobe

घर की परंपराओं को अपनाएं

सास के बाद घर की परंपरा और रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बड़ी बहू पर होती है। हर परिवार की अपनी एक रीति रिवाज होती है। उन्हें अपनाना आपकी समझदारी और सम्मान का प्रतीक होता है। धीरे-धीरे बदलाव लाना ठीक है लेकिन शुरुआत में सामंजस्य बनाना जरूरी है।

 

4 of 6
सास बहू - फोटो : Adobe

सास के साथ अच्छे रिश्ते बनाना जरूरी

सास के साथ अच्छे संबंध रखने से न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि पूरे परिवार में आपकी छवि भी अच्छी बनेगी। सम्मान और संयम से बातें करें, और उन्हें महत्व दें। जो जिम्मेदारियां सास की होती हैं, उन्हें पूरा करने में बहू सास की असिस्टेंट जैसी ही होती है जो सास की काम में मदद करती है।

विज्ञापन

5 of 6
बजट और जरूरतों में भागीदारी  - फोटो : Adobe

बजट और जरूरतों में भागीदारी 

बड़ी बहू होने के नाते आपसे घर की वित्तीय और रोजमर्रा की जरूरतों को समझने और संभालने की उम्मीद की जाती है। ऐसी परिस्थिति में समझदारी और सूझबूझ से काम लें। बड़ी बहू का काम है कि वह घर का बजट बनाकर परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर परिस्थिति में धैर्य और विनम्रता रखें - फोटो : Pexel

हर परिस्थिति में धैर्य और विनम्रता रखें

ससुराल एक नया माहौल होता है। कुछ चीजें आपके अनुसार नहीं होंगी, लेकिन बड़ी बहू होने के नाते आपकी प्रतिक्रिया बेहद मायने रखती है। विनम्रता और धैर्य से रिश्ते बनते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें