फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: झगड़े के बाद पहले बात करने के लिए भी होता है झगड़ा, जानिए कैसे करें पैचअप

Sat, 31 May 2025 11:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips झगड़े के बाद 'कौन पहले बात करे' की जगह 'मैं झगड़ा खत्म करूंगा या करूंगी' पर ध्यान दें। आइए जानते हैं कैसे झगड़े के बाद सुलह की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe
Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में मनमुटाव होना आम बात है लेकिन झगड़े के बाद कौन पहले बात करे, इस पर भी अक्सर नया झगड़ा शुरू हो जाता है। दो लोग झगड़े के बाद सुलह तो करना चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि सामने वाला शख्स पहले बात करे या उन्हें मनाए। हालांकि जब ऐसा नहीं होता तब मनमुटाव बढ़ जाता है। दोनों ही एक दूसरे से उम्मीद करते हैं कि पहले आकर वह बात करें । इसी इंतजार में उनके बीच सुलह नहीं हो पाती। 

ऐसे में अहम से ऊपर रिश्ते को रखना और समझदारी से पैचअप करना जरूरी होता है। आपको ये समझना होगा कि रिश्ते जीतने की लड़ाई नहीं, निभाने की समझदारी मांगते हैं। इसलिए झगड़े के बाद 'कौन पहले बात करे' की जगह 'मैं झगड़ा खत्म करूंगा या करूंगी' पर ध्यान दें। आइए जानते हैं कैसे झगड़े के बाद सुलह की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
अहम भूल जाएं - फोटो : Adobe stock
संकोच न करें 

इस बात को समझें कि पहला कदम बढ़ाने से आप रिश्ते में छोटे नहीं हो जाएंगे। इसलिए माफी मांगने में संकोच न करें, इससे रिश्ता और मजबूत होता है।

अहम भूल जाएं

रिश्ते के बीच में ईगो को न आने दें। झगड़े में कौन सही था, यह कम मायने रखता है। साथ होना ज्यादा जरूरी है। लेकिन जब अहम बीच में आ जाता है तो आप खुद को ऊपर और रिश्ते को नीचे रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ध्यान से सुनें बात - फोटो : Adobe Stock
चुप न रहें

रिश्ते में संवाद जरूरी है। खामोशी किसी बात का हल नहीं निकाल सकती है। इसलिए लड़ाई के बाद खामोश रहने के बजाय संवाद के बहाने तलाशें। "कैसे हो?" जैसे एक छोटे से मैसेज से भी शुरुआत हो सकती है।

ध्यान से सुनें बात

अधिकतर लड़ाई सामने वाली की बात बिना समझे उत्तर देने के कारण होती है। इसलिए एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनें। बोलने से पहले समझना जरूरी है, तभी सुलह संभव है।

4 of 5
सरप्राइज दें - फोटो : Istock
पुरानी बातें न दोहराएं

बीते झगड़े को बार-बार न दोहराएं। जिस बात पर झगड़ा हुआ, उस पर पार्टनर को ताने देना या पुरानी बातें याद करना रिश्ता कमजोर कर देता है। 

सरप्राइज दें

अगर आप लड़ाई के बाद पैचअप करना चाहते हैं लेकिन संवाद से शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं तो प्यारा सा सरप्राइज या एक नोट कमाल कर सकता है। एक छोटा सा गिफ्ट या दिल से लिखा मैसेज चमत्कार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साथ में समय बिताएं - फोटो : Adobe Stock
साथ में समय बिताएं

पैच अप करने का सबसे आसान तरीका है कि लड़ाई के बाद एक दूसरे से दूर न भागें, बल्कि साथ वक्त बिताएं। टहलने के लिए जा सकते हैं। पसंदीदा फिल्म देखना या कुछ अच्छा खाना साथ में खाना रिश्ते में मिठास घोलता है।

वक्त दें

झगड़ा काफी गंभीर हो गया हो तो जरूरत पड़ने पर थोड़ा वक्त भी दें। कभी-कभी पैचअप से पहले थोड़ी दूरी भी जरूरी होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें