सोशल मीडिया पर दूरी
- फोटो : Adobe Stock
एक्स को स्टॉक करने से खुद को कैसे रोकें?
सोशल मीडिया पर दूरी बनाएं
रिश्ता टूटने के बाद एक्स को सोशल मीडिया पर Unfollow कीजिए, Mute कीजिए, ब्लाॅक तक करना पड़े तो हिचकिए मत। यह कमज़ोरी नहीं, आत्मसम्मान का ऐलान है।
समापन खुद को दें
हर कहानी को एक अंत चाहिए। अगर अंत नहीं मिला, तो खुद दें। जिंदगी में कुछ रिश्ते पूरे नहीं होते, पर उनके पन्ने बंद करना हमारा हक है।
खुद पर फोकस करें
यादों और टूटे रिश्ते पर विचार करने से बचना है तो खुद को बिजी रखें। इसके लिए जरूरी है कि आप खुद पर फोकस करें। नई आदतें, नए काम, नए लक्ष्य अपनाएं। मन को काम दीजिए, भ्रम नहीं।
थेरेपी या काउंसलिंग का सहारा
अगर आप एक्स के बारे में बिना सोचे नहीं रह सकते। दिल बार-बार उसी जगह लौटता है, तो फिर किसी प्रोफेशनल से बात करे। ये कमजोरी नहीं, साहस है।