फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: क्या आपका बॉयफ्रेंड करना चाहता है ब्रेकअप, इन तरीकों से लगाएं पता

Fri, 31 May 2024 08:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस लेख में कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं, जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि रिलेशनशिप को लेकर साथी क्या सोचता है, क्या वह आपसे ब्रेकअप करना चाहता है?
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेकअप के संकेत - फोटो : istock
Signs Your Partner Wants To Break UP : दो लोग एक दूसरे को पसंद करते हैं, आकर्षित होते हैं या प्यार करने लगते हैं तो एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। लेकिन जैसा संबंध उनका रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में होता है, वैसा वक्त के साथ नहीं रहता। कई बार इस कारण ब्रेकअप की नौबत आ जाती है।

रिलेशनशिप में भावनाओं का बदलना सामान्य बात है लेकिन साथी अपने पार्टनर की भावनाएं नहीं समझ पाता और एकतरफा रिश्ता खींचता रहता है। कई बार तो पार्टनर ब्रेकअप का संकेत दे रहा होता है और साथी संकेतों को समझने में कमजोर पड़ जाता है और अचानक रिश्तों में आई दूरी से विचलित हो जाते हैं। ऐसे में पार्टनर की व्यक्तिगत भावनाओं को समझते हुए रिश्ते में सुधार लाया जा सकता है, ताकि अगर पार्टनर ब्रेकअप करना चाह रहा है तो उसके मन को परिवर्तित किया जा सके, या ब्रेकअप के लिए अपने आप को तैयार किया जा सके। इस लेख में कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं, जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि रिलेशनशिप को लेकर साथी क्या सोचता है, क्या वह आपसे ब्रेकअप करना चाहता है?
 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेकअप के संकेत - फोटो : istock
बातचीत में कमी

व्यस्त जीवनशैली में वक्त न मिलना सामान्य बात है लेकिन इस बीच अपने प्यार के लिए समय निकालकर बातचीत करना स्वस्थ रिश्ते की पहचान होता है। लेकिन जब कपल के बीच बातचीत कम हो जाए, पार्टनर आपसे कम बात करने लगे या बातचीत में सकारात्मकता की कमी हो तो समझ जाएं कि रिश्ते में कुछ परेशानी है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रेकअप के संकेत - फोटो : istock
संवाद में बदलाव

अगर आपके पार्टनर के बात करने का लहजा बदल जाए, जैसे वह आपकी बात को सुनने में रूचि न रखे या रूखेपन, चिड़चिड़े होकर या असभ्य तरीके से बात करें तो समझ जाएं कि अब वह इस रिश्ते में रूचि नहीं रखता और न ही उसे आपकी परवाह है।

4 of 5
ब्रेकअप के संकेत - फोटो : istock
मिलने में रुचि नहीं

जो कपल एक दूसरे को पसंद करते हैं या प्यार करते हैं, वह एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। भले ही उनके पास वक्त की कमी हो लेकिन वह भविष्य में एक दूसरे के साथ रहने की योजना बनाते हैं या कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं। हालांकि अगर पार्टनर रिश्ता खत्म करना चाहता है तो वह आपको अवॉयड करने लगता है। वह आपसे मिल न पाने या कहीं बाहर न जाने के बहाने बनाने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेकअप के संकेत - फोटो : iStock
मानसिक और शारीरिक दूरी

कपल एक दूसरे के साथ मानसिक रूप से तो जुड़े होते ही हैं लेकिन प्यार में एक दूसरे का स्पर्श करना भी सामान्य होता है। एक दूसरे का हाथ थामकर चलना, गले लगाना कपल के बीच के प्यार को जाहिर करता है, लेकिन जब पार्टनर आपसे दूरी बनाने लगे और इन तरीकों से प्यार को जाहिर करना बंद कर दे तो समझ जाएं कि वह आपसे दूर जाना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें