फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ते में नाराजगी जताना भी है जरूरी, नहीं तो बढ़ जाता है मनमुटाव

Sun, 01 May 2022 03:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पति-पत्नी के बीच मनमुटाव - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं जहां प्यार है वहीं तकरार होती है। लेकिन तकरार इतनी लंबी भी ना हो कि प्यार ही खत्म हो जाए। क्योंकि रिश्ते में एक बार गांठ पड़ जाने के बाद दोबारा वैसा रिश्ता नहीं जुड़ पाता। इसलिए जरूरी है कि रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए रूठना और मनाना चलता रहे। रिश्ते में बात को खत्म करने के लिए जल्दी ही जल्दी ही पार्टनर को मना लिया जाए। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टडी में ये बात सामने आई है कि पार्टनर के बीच झगड़े के बाद नाराजगी को व्यक्त करना भी जरूरी है। नहीं तो रिश्ते में मनमुटाव के साथ ही संपर्क भी खत्म होने लगता है। जब भी पति-पत्नी के बीच झगड़े हो तो इसे एक मौका समझना चाहिए अपने पार्टनर को समझने का। ना कि मन में गांठ के साथ झगड़े को खत्म करने का। नाराजगी जताकर आप अपने पार्टनर के साथ झगड़े की वजह को सुलझा सकते हैं। साथ ही रिश्ते में प्यार भी बढा सकते हैं। नाराजगी को खत्म करने के लिए किया गया प्रयास साबित करता है कि आपके मन में पार्टनर के प्रति कितनी फिक्र और प्यार है। 
विज्ञापन

3 of 4
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
सही समय का करें इंतजार
बहुत सारे लोग झगडे सुलझाने की गलत टाइमिंग की वजह से और भी ज्यादा प्यार में दरार पैदा कर लेते हैं। तकरार के बाद जब झगड़ा सुलझाना हो तो इसके लिए सही समय का इंतजार करें। क्योंकि कई बार लोग झगड़े के बीच ऐसी बातों को भी कह देते हैं जो नहीं कहनी होती। झगड़ा सुलझाने के लिए बिल्कुल फ्री और तनाव मुक्त होकर बात करनी चाहिए। क्योंकि तनाव और डिस्ट्रैक्शन के बीच बातें बनने के बजाय बिगड़ जाती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास - फोटो : Pixabay
रिश्ते में पार्टनर के सामने भावनाओं को जाहिर करना भी जरूरी है। खासतौर पर जब आप झगडा सुलझाना चाहते हों। ऐसे में साथी को आपकी रिश्ते के प्रति कमिटमेंट महसूस होगी और जल्दी ही रिश्ते सुलझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें