कई लोगों में अलग-अलग तरह की आदतें होती हैं, जिनमें कुछ अच्छी आदतें होती हैं तो कुछ बुरी आदतें शामिल होती हैं। लेकिन समय के साथ ही हमें अपनी इन बुरी आदतों में बदलाव लाना चाहिए, क्योंकि अगर हम इनमें बदलाव नहीं लाते हैं तो इसका बुरा असर हमारे आने वाले जीवन पर पड़ सकता है। जब हमारी शादी हो जाती है और अगर हम अपनी इन बुरी आदतों को नहीं बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे रिश्ते पर भी पड़ सकता है। ये आदतें लड़कें और लड़कियों दोनों में होती हैं, इसलिए इस लॉकडाउन आप अपने घर पर हैं, तो कम से कम अपने पार्टनर संग रहकर इन बुरी आदतों को पीछे छोड़कर एक नए जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। शादी के बाद कई बार देखा जाता है कि कई कपल एक-दूसरे के साथ एडजस्ट नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से उनके रिश्ते में खटास आने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपनी कुछ आदतों को बदलने को तैयार नहीं होते हैं। तो चलिए आपको उन बुरी आदतों के बारे में बताते हैं, जिनको आपको शादी के बाद तो बदल ही लेना चाहिए।