प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है, जब हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं तो फिर हमें कुछ और नहीं दिखता है। हम अपने पार्टनर संग बेहतरीन और रोमांटिक पल बिताते हैं, एक-दूसरे को समय देते हैं, नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं, रोजाना समय निकालकर एक-दूसरे से मिलते हैं आदि। लेकिन इस दौरान हमें इस बात से भी इंकार नहीं करना चाहिए कि हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास की नींव पर टिकी होती है। इसलिए रिश्ते में विश्वास का होना जरूरी है। वहीं, कई पार्टनर्स में देखा जाता है कि उनमें कई ऐसी बुरी आदतें होती हैं, जिनकी वजह से उनके पार्टनर को आगे चलकर काफी तकलीफें झेलनी पड़ती हैं या यूं कहें कि कई बार इन आदतों की वजह से अच्छे चल रहे रिश्ते भी टूट जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है और अपने पार्टनर के अंदर छुपी बुरी आदतों को समय रहते पहचाना चाहिए। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी बुरी आदतें बताते हैं, जिनकी वजह से रिश्ते तक टूट जाते हैं।