हमारी जिंदगी जितनी प्यार भरी होती है, उतना ही यहां रूठना-मनाना भी चलता रहता है। कभी हम अपने किसी खास से या अपने पार्टनर से रूठ जाते हैं, तो कभी-कभी तो बच्चे भी अपने माता-पिता से नाराज हो जाते हैं। ऐसे में रूठने-मनाने का सिलसिला तो चलता ही रहता है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर माता-पिता अपने बच्चों से रूठ जाएं, तो उन्हें कैसे मनाया जा सकता है? इस लॉकडाउन में जब लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, तो ऐसे में लोग काफी बोरियत और तनाव महसूस कर रहे हैं। वहीं, इस तनाव की वजह से कई बार लोग अपनों से नाराज तक हो जाते हैं। हालांकि, माता-पिता का रूठना भी बच्चों के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता। लेकिन हमें अपने रूठे हुए माता-पिता को मनाना तो पड़ता ही है और ये जरूरी भी है। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाएं।