फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: नए बॉयफ्रेंड से भूलकर भी न पूछें ये छह सवाल, ब्रेकअप तक पहुंच सकती है बात

Fri, 25 Mar 2022 05:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
couple - फोटो : istock
किसी भी रिश्ते की डोर बहुत नाजुक होती है। अक्सर रिश्ते में छोटी-छोटी बात पार्टनर को बुरी लग जाती है और रिलेशनशिप खराब हो जाता है। वक्त के साथ रिश्ता मजबूत होता है लेकिन अगर नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो, तो ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कई बार रिश्ते में लोग अपने पार्टनर के बारे में जानने को उत्सुक होते हैं। ऐसे में वह पार्टनर से कुछ ऐसी बातें कह देते हैं या ऐसे सवाल पूछ लेते हैं, जो पार्टनर को कतई पसंद नहीं आते। इससे रिश्ता बिगड़ सकता है। ऐसा अक्सर लड़कियों के साथ होता है कि वह अपने नए बॉयफ्रेंड को समझने के चक्कर में जल्दबाजी कर देती हैं। इससे उनका पार्टनर नाराज हो सकता है या उनके व्यवहार और सवालों से इरिटेट हो सकता है। अगर आप अभी रिलेशनशिप में आईं हो और नया बॉयफ्रेंड बनाया हो तो उनसे कुछ सवाल पूछने की गलती बिल्कुल भी न करें। इससे आप दोनों का रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
बाॅयफ्रेंड की सैलरी पूछना

नए रिश्ते में आने से पहले अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातें जानना जरूरी होता है, जैसे आपका बॉयफ्रेंड क्या करता है, कहां नौकरी करता है लेकिन नए बॉयफ्रेंड से उनकी सैलरी पूछना जल्दबाजी हो सकती है। इसके लिए आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। अगर आप रिश्ते की शुरुआत में ही उनसे उनकी सैलरी के बारे में पूछते हैं तो बॉयफ्रेंड के सामने आपकी इमेज खराब हो सकती है। उन्हें लगेगा कि आपको उनके पैसों से मतलब है। ऐसे में रिश्ता बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
एक्स के बारे में सवाल करना

कई बार लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहती हैं, लेकिन रिश्ते की शुरुआत में ही उनकी एक्स के बारे में सवाल करना गलत होगा। एक्स के बारे में अधिक सवाल करने या उनकी फोटो दिखाने के लिए जिद करने पर बॉयफ्रेंड नाराज हो सकता है।

4 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
तोहफे मांगना

कई बार लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड पर हक समझ कर उनसे गिफ्ट्स या महंगी डेट्स की डिमांड करती हैं। लेकिन रिश्ते के शुरुआती दौर में ऐसा करना आपके पार्टनर को बिल्कुल पसंद नहीं आता। उनके सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
बुराई करना

बाॅयफ्रेंड के साथ नया रिश्ता बना हो तो किसी की भी बुराई करने से बचें। खासकर अगर आप अपने या उनके दोस्तों और परिवार के बारे में बुराई करती हैं, तो उन्हें यह बिलकुल अच्छा नहीं लगता। 
विज्ञापन

6 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
दोस्तों के बारे में न करें सवाल

अपने बॉयफ्रेंड से उनके दोस्तों या अन्य लड़कों के बारे में सवाल न करें। इससे आपके प्रेमी को ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उनके किसी दोस्त में अधिक रुचि ले रहीं है। जिसके कारण वह जलन भी महसूस कर सकते हैं। रिश्ता नया होता है तो विश्वास भी कमजोर होता है, इस तरह के सवाल से बाॅयफ्रेंड का आपके ऊपर विश्वास कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
घरेलू बातें

अक्सर लड़कियां अपने प्रेमी के घर परिवार के बारे में जानना चाहती हैं लेकिन रिश्ते के शुरुआती दौर में बॉयफ्रेंड से घरेलू बातें न पूछें। जब तक वह खुद अपने परिवार और घर की बाते बताने में सहज महसूस न करें, उनसे इस बारे में जानने को लेकर जिद न करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें