फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर पर शक है तो बिल्कुल न करें ये पांच काम, हद से ज्यादा बिगड़ जाएगी बात

Thu, 15 Sep 2022 12:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पार्टनर पर शक होने पर न करें ये गलती - फोटो : Pixabay

Relationship Tips: रिलेशनशिप में कपल तब आते हैं, जब वह एक दूसरे के लिए प्यार या लगाव की भावना को महसूस करते हैं लेकिन रिश्ते में जुड़ने के बाद कई बार लोग अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। अक्सर कपल के बीच ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जब वह महसूस करते हैं कि उनका पार्टनर उनसे बातें छिपा रहा है। हो सकता है आपको यह महसूस हो कि पार्टनर आपसे प्यार दिखा रहा है, लेकिन यही अहसास उसके मन में किसी के लिए भी है। यानी आप अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं कि वह आपको रिश्ते और प्यार में धोखा दे रहा। लेकिन इस बात का आपके पास कोई सबूत नहीं होता। कपल के बीच शक की दीवार खड़ी हो जाने से रिश्ता खराब हो सकता है। बिना सबूत के महज शक के आधार पर आप अपने पार्टनर पर इल्जाम लगाते हैं, उनके साथ दोषियों जैसा व्यवहार करते हैं, इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। इसलिए अगर आपको अपने पार्टनर पर शक है तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। जानिए पार्टनर पर शक होने पर क्या करें और क्या नहीं करें।

विज्ञापन

2 of 5
दोस्त से न बताएं - फोटो : istock
दोस्तों को न बताएं

पार्टनर पर सिर्फ शक होने पर दुखी होने या खुद को ठगा सा महसूस करने के बजाए मामला समझें। अक्सर लोग अपने दोस्तों से पार्टनर की बेवफाई की बाते शेयर करते हैं। लेकिन महज शक होने पर दोस्तों को ये बातें न बताएं। दोस्तों से पार्टनर पर शक की बात कहने पर ये बात आपके सारे फ्रेंड सर्कल में पहुंच सकती हैं और आपके पार्टनर के कानों तक भी पहुंच सकती है। ऐसे में आपका रिश्ता अधिक बिगड़ने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
अचानक ब्रेकअप न करें - फोटो : getty images
अचानक ब्रेकअप न करें

पार्टनर पर बेवफाई का शक है, तो इसे इसकी सच्चाई जानने की कोशिश करें। लेकिन बिना पूरी बात जानें पार्टनर से अलग होने का निर्णय बिल्कुल न लें। शक के आधार पर गुस्से में ब्रेकअप करना गलत कदम होगा। आमने सामने बैठकर बात करें। उनके जवाब सुनें और फिर निर्णय लें।

4 of 5
शक होने पर बदले की भावना न लाएं। - फोटो : Istock
बदला लेने की न सोचें

अक्सर लोग पार्टनर पर महज शक के आधार पर कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिनपर उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है। जैसे पार्टनर धोखा दे रहा, ये शक होने पर आप भी किसी और को डेट करना या पार्टनर की दुनिया के सामने बेज्जती करना आदि शुरू कर देते हैं। ये सब लोग बदला लेने की भावना से करते हैं। लेकिन सच्चाई जाने बिना दिल में बदले की भावना मत आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शक होने पर लड़ाई न करें - फोटो : istock
तमाशा बनाना

कई बार ऐसा होता है कि अगर पार्टनर पर शक होने पर लोग अपने साथी से तो नाराज होते ही हैं, साथ ही पार्टनर का नाम जिसके साथ जुड़ रहा होता है, या पार्टनर जिसके लिए आप से बेवफाई कर रहा/ रही होती है, आप उससे भी नाराजगी जाहिर करने लगते हैं। महज शक होने पर आप पार्टनर के उस दोस्त के घर या ऑफिस पहुंच जाते हैं और उन्हें धमकाने लगते हैं। इस तरह के तमाशे से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें