जब हम प्यार के रिश्ते में होते हैं, और अपने पार्टनर संग समय बिताते हैं तो हमारे लिए ये बेहद अच्छा पल होता है। कोई भी कपल इस समय को भूलना नहीं चाहता है। लेकिन इस बार कोरोना काल के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई लोग अपने पार्टनर से अलग हो गए, और लंबे समय तक उनसे मुलाकात भी नहीं कर पाए। ऐसे में लोग अपने पार्टनर से मोबाइल फोन, वीडियो कॉल या मैसेज द्वारा ही बात कर पा रहे हैं। हालांकि, अब कई जगहों पर लॉकडाउन में छूट दी गई है और पहले जैसी लगी कड़ी पाबंदियों को धीरे-धीरे करके हटाया जा रहा है। ऐसे में लोग अपने पार्टनर से फिर से मिलने का प्लान बना रहे हैं, ताकि उनके साथ वो रोमांटिक पल बिता सके। ऐसे में अगर आप लंबे समय बाद अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं, तो कुछ तरीके अपाकर अपने रिश्ते में पिर से मिठास ला सकते हैं।