फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स: रिलेशनशिप में तय करेंगे लिमिट तो कभी नहीं होगा ब्रेकअप

Sun, 14 Jul 2019 08:19 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
relationship

रिलेशनशिप को लेकर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं। एक-दूसरे के प्यार और स्नेह में इतने खो जाते है कि रिलेशन की अहमियत ही भूल जाते हैं। किसी भी रिलेशन में यह पता होना चाहिए कि आप क्या और कितना डिजर्व करते हैं?  रिश्ते की अहमियत बनाने के लिए हमें पूरी कोशिश भी करनी चाहिए, लेकिन इस कोशिश में इतना जरूर ध्यान रखें कि आपको क्या चाहिए। तभी आप एक अच्छे रिश्ते की नींव रख सकते हैं। दरअसल, रिलेशनशिप में हमारी कुछ उम्मीदें होती हैं। आइए जानते हैं क्या होती हैं ये..

 

विज्ञापन

कुछ महिलाएं रिलेशनशिप को लेकर स्पष्ट नहीं होती। उन्हें पता नहीं होता कि उन्हें रिलेशन में क्या चाहिए। पार्टनर का प्यार करना, सपोर्ट करना, घर के काम में मदद करना, रोमांस और केयर करना, इन सभी बातों से महिलाएं इम्प्रेस हो जाती हैं और इसी को प्यार समझने लगती हैं, जबकि वास्तविकता यह नहीं है। प्यार में हर किसी की उम्मीदें और जरूरतें अलग-अलग होती हैं।

विज्ञापन

3 of 8
relationship

अगर आप ऑनलाइन डेटिंग के जरिए रिश्ता खोज रहे हैं तो तभ भी यह तय करना बेहद जरूरी है कि आपको पार्टनर से क्या उम्मीदें हैं और प्यार को किस तरह से देखना पसंद करते हैं। सबसे पहले अपनी जरूरतों की एक लिस्ट बनाएं और अपने पार्टनर के साथ इस बारे में बातचीत करें।

4 of 8
relationship

यह जरूरी नहीं कि आपकी सभी जरूरतों को पार्टनर समझ जाए। इसलिए पार्टनर से इस बारे में प्यार और दृढ़ता से बात करें। गुस्से से या जबरदस्ती आप अपनी जरूरतों को मनवा नहीं सकते। रिलेशन में एक-दूसरे को समझना जरूरी है। तभी आप महसूस कर सकते हैं कि आप रिलेशन में क्या और किस तरह से डिजर्व करते हैं।

विज्ञापन

5 of 8
relationship

किसी भी विषय पर बात करने का एक सही समय और तरीका होता है। तभी आप खुलकर बात कर सकते हैं। आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर आपको सुबह फूल दे, लेकिन क्या पता, आपके पार्टनर को ये सब पसंद न हो। ऐसे में आप अपनी समझदारी से बात करें और कोशिश करें कि आपकी इस जरूरत से आपके पार्टनर को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 

विज्ञापन

6 of 8
long distance relationship

किसी भी रिलेशनशिप में ऐसा जरूरी नहीं कि जैसा आप सोचते या डिजर्व करते हैं, वैसा ही हो। कभी किसी बात पर आपको दुख भी हो सकता है। पार्टनर के नेचर को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। हर किसी का अलग नेचर होता है और उसे बदलना मुश्किल भी है। आप पार्टनर की किसी भी बात को लेकर हर्ट फील करें तो उससे पहले आप दोनों अपनी सहन-शक्ति की एक लिमिट तय करें और किस बात या काम को लेकर आपको दिक्कत है, इस बारे में खुलकर बात करें।

 

विज्ञापन

7 of 8
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay

प्यार में कुछ स्पेशल करने पर पार्टनर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स करें और अपनी फीलिंग जाहिर करें। पार्टनर के अच्छे काम करने पर तारीफ करें। प्यार में मजबूती को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की तारीफ करना कोई बड़ी बात नहीं। इससे पता चलता है कि आप अपने पार्टनर की कोशिश को नोटिस करते हैं और इज्जत भी करते हैं। रिलेशन को बनाए रखने के लिए हमेशा पॉजिटव विचार बनाएं रखें।

 

विज्ञापन

जिस तरह से आपको रिलेशन को लेकर कुछ उम्मीदें हैं और आप डिजर्व करते हैं, उसी तरह आपके पार्टनर को भी आपसे कुछ उम्मीदें होंगी। अपने और अपने पार्टनर, दोनों के लिए लिमिट तय करें। जिस तरह से आप कुछ बातें सहन नहीं कर सकतीं, उसी तरह से आपके पार्टनर को भी कुछ बातें अच्छी नहीं लग सकतीं। पार्टनर के व्यवहार के साथ-साथ खुद को भी देखें कि आपने किस तरह का व्यवहार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें