फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान के बाद उल्टी कर देता है बच्चा तो जानिए क्या है इसकी वजह?

Fri, 12 Jul 2019 10:14 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Baby - फोटो : social media
अक्सर देखा जाता है कि नवजात शिशु दूध पीने के बाद उल्टी कर देते हैं। इस बात को बहुत से लोग हल्के में लेते हैं जबकि कुछ माता- पिता को लगता है कि ऐसा होना सामान्य बात नहीं है। बच्चे के दूध पीने के बाद उल्टा करना उसके स्वस्थ शरीर का परिणाम है या फिर उसे कोई समस्या है,  आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
breast feeding
दरअसल बच्चा जन्म के बाद अपने बाहरी वातावरण और खानपान से सामंजस्य बैठाने की कोशिश करता है। साथ ही उसके शरीर का विकास होने की स्थिति में भी बच्चा उल्टी कर देता है। कभी- कभी बच्चे के बहुत देर तक रोने या फिर खांसने की वजह से भी उसे उल्टी हो जाती है। इस परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
breast feeding
उल्टी होने के कारण
बहुत बार बच्चे दूध पीने के बाद थोड़ा- थोड़ा दूध बाहर निकालते रहते हैं इस प्रक्रिया को एक सामान्य बात समझनी चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। कभी- कभी बच्चों के पेट से फूड पाइप को जाने वाले रास्ते में बहुत सारा खाद्य पदार्थ इकठ्ठा हो जाता है या फिर जरूरत से ज्यादा दूध पी लेने की वजह से भी बच्चों को उल्टी हो जाती है। लेकिन इस परिस्थिती में होने वाली उल्टी से घबराने की जरूरत नहीं हैं।

4 of 6
baby
मोशन सिकनेस यानि चक्कर आना किसी बीमारी का लक्षण नहीं है बल्कि दिमाग के संतुलन में गड़बड़ी की वजह से ये समस्या होती है। अगर बच्चे के माता- पिता में से किसी को भी ऐसी किसी तरह की शिकायत थी तो बच्चे में इस परेशानी की वजह से उल्टी आने की समस्या हो सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
baby
जरूरी नहीं सब बच्चों को दूध पसंद आए। अगर किसी बच्चे को दूध का स्वाद पसंद नहीं आता है तब भी वह उल्टी कर देता है। कभी- कभी मां के दूध में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जिनकी वजह से या फिर दूध से एलर्जी की वजह से भी बच्चों को उल्टी होने लगती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mysteriously birth to baby - फोटो : dailystar.co.uk
पेट में संक्रमण की वजह से भी बच्चों को उल्टी होने लगती है। इस स्थिति में तुरंत उसे डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें