फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: सास-बहू के रिश्ते को बनाना है मजबूत तो अपनाएं ये तरीके, मां-बेटी जैसा प्यार होगा महसूस

Mon, 10 Jul 2023 05:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू का रिश्ता - फोटो : istock
Relationship Tips : शादी के बाद एक लड़की के साथ कई और रिश्ते जुड़ जाते हैं। उसे एक नया परिवार मिल जाता है, जो उसके पति का होता है। पति के माता पिता लड़की के सास ससुर बन जाते हैं। एक लड़की जो जन्म से शादी तक अपने माता पिता के साथ उनके घर में रहती है, वह शादी के बाद पति के साथ उनके घर में रहने लगती है और सास-ससुर को अपने माता पिता का दर्जा देती है।

हालांकि नए परिवार, अंजान लोगों के साथ रहना और रिश्ते निभाना आसान नहीं होता। एक सास के लिए बहू को बेटी मानना और बहू के लिए पति की मां को अपनी मां बनाना आसान नहीं होता है। इसलिए सास और बहू दोनों को कुछ प्रयास करने पड़ते हैं, ताकि वह एक दूसरे के साथ रह सकें और उनके बीच का रिश्ता मजबूत बन सके। अगर आप भी चाहती हैं कि सास-बहू में मां-बेटी जैसा प्यार हो और आप दोनों का रिश्ता मजबूत बनें तो कुछ तरीकों को अपना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सास-बहू का रिश्ता - फोटो : Istock
एक दूसरे के लिए निकालें वक्त

रिश्ते में आपसी समझ होना जरूरी है। इसलिए सास और बहू को एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहिए। जब सास और बहू एक दूसरे को वक्त देते हैं तो उनके बीच की बॉन्डिंग मजबूत होगी। बहू सास की पसंद और नापसंद को जान पाएगी और सास भी बहू के व्यवहार को समझ सकेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
सास-बहू का रिश्ता - फोटो : istock
दोस्ती से करें शुरुआत

बेटी जब बड़ी होती है तो मां की दोस्त बन जाती है। शादी के बाद बहू को अपनी सास को मां बनाना है तो वही दोस्ती सास से करनी चाहिए। सास को भी बहू से बेटी जैसा व्यवहार करना चाहिए। दोनों को दोस्ती से शुरुआत करनी चाहिए। बहू सास के साथ उसी तरह बर्ताव करें, जैसे अपनी बेटी के साथ करती हैं। बहू की पसंद का नाश्ता बनाएं। बहू सास को अपने साथ मूवी या शॉपिंग पर ले जा सकती है।

4 of 5
सास-बहू का रिश्ता - फोटो : Pixabay
सलाह का सम्मान

हर बहू को सास के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। सास की बातें सुनें, उनका सम्मान करें और घर परिवार को संभालने में उनकी सलाह व मदद लें। वहीं सास को भी बहू संग धैर्य से पेश आना चाहिए। बहू को सिखाने या समझाने के लिए प्यार का सहारा लें। बहू की बातों को भी सम्मान दें। अगर बहू कोई सलाह दे रही है तो उसे सुनें और समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सास-बहू का रिश्ता - फोटो : istock
खास महसूस कराएं

सास और बहू को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को खास महसूस कराना चाहिए। उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं। उनकी पसंद का ध्यान रखकर कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। जैसे- सासू मां की दोस्तों को बुलाकर उनके लिए छोटी सी पार्टी रख सकती हैं। सास भी अपनी बहू के लिए मूवी डेट प्लान कर सकती हैं। समय समय पर उनके लिए कुछ खास करके अपने जीवन में उनकी अहमियत को दर्शा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें