फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: आप प्यार में हैं या जाल में फंसे हैं? इन 5 संकेतों से पहचानें

Sun, 22 Jun 2025 11:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips: कहीं आपने भी तो किसी गलत इंसान से रिश्ता नहीं जोड़ लिया है ? कुछ संकेतों के बारे में जानकर इसका पता लगाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
आप प्यार में हैं या जाल में फंसे हैं? इन 5 संकेतों से पहचानें - फोटो : Adobe Stock
Relationship Tips: प्यार एक बेहद ही खूबसूरत एहसास है। जब आपकी जिंदगी में कोई अच्छा पार्टनर आता है, तो आपकी जिंदगी खुशनुमा हो जाती है। उनके होने से आपको भी आत्मविश्वास मिलता है और किसी चीज का डर नहींं रहता। लेकिन अगर पार्टनर खराब हो, तो आपकी जिंदगी दूबर हो सकती है।

गलत पार्टनर के साथ एक-एक दिन बड़ी मुश्किल से गुजरता है। ऐसे पार्टनर के लिए आप कुछ भी कर लें, उसका रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खास बात ये है कि ज्यादातर लोगों को तो ये समझ ही नहीं आता कि वो टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं। इसी के चलते हम आपको 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो ये तय करेंगे कि आप प्यार में हैं, या किसी के जाल में फंसे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अगर आपकी बातों को नजरअंदाज किया जाता है - फोटो : Adobe
1. अगर आपकी बातों को नजरअंदाज किया जाता है

अगर आपकी बातों को आपका पार्टनर नजरअंदाज करता है, तो इसका मतलब है कि उन्हें आपकी परवाह नहीं है। ऐसे में नोटिस करें कि जब आप कुछ साझा करते हैं और सामने वाला उसे हल्के में लेता है, या फिर सुनता ही नहीं है, तो इसका मतलब साफ है कि आप गलत के साथ रिश्ते में जुड़े हैं।   

 
विज्ञापन

3 of 6
हर चीज करता है कंट्रोल - फोटो : Adobe Stock
2. हर चीज करता है कंट्रोल

हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीना का हक है। ऐसे में यदि आपका पार्टनर आपकी जिंदगी को कंट्रोल करने की कोशिश करता है तो आपको संभल जाना चाहिए। खासतौर पर अगर कपड़े पहनने से लेकर दोस्तों से मिलने तक पर आपका पार्टनर टोका-टाकी करता है, तो आपको संभलने की जरूरत है। 

 

4 of 6
बात-बात पर शक करना - फोटो : Adobe stock
3. बात-बात पर शक करना

हर रिश्ते की नींव होता है भरोसा, अगर रिश्ते में भरोसा ही नहीं है तो उस रिश्ते का कोई मतलब नहीं है। सही पार्टनर बात करके दिक्कत को सुलझाता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर हर बात पर शक करता है, और उन बातों को लेकर ताना मारता है तो ऐसे इंसान से दूरी बनाएं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बार-बार खुद को साबित करना पड़े - फोटो : Adobe stock
4. बार-बार खुद को साबित करना पड़े

रिश्ते में हर किसी की अपनी अलग अहमियत होती है। पर, अगर आपको बार-बार रिश्ते में अपने बजूद को साबित करना पड़े तो एक बार सोच लीजिए। जिस रिश्ते में बार-बार खुद को साबित करना पड़ता है तो मलतब साफ है कि ये रिश्ता एकतरफा ही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर बात पर बहस करना - फोटो : Adobe stock
5. हर बात पर बहस करना

हर रिश्ते में बातचीत होना अच्छा होता है, लेकिन अगर हर बात पर बहस हो रही है तो आपको संभलने की जरूरत है। हर छोटी बात पर बहस होना इस बात का संकेत है कि आप दोनों की सोच या मानसिकता में बड़ा फर्क है।

नोट- अगर ऊपर दिए गए संकेत आपको अपने रिश्ते में दिखाई दे रहे हैं तो पहले एक बार अपने पार्टनर से खुलकर इस बारे में बात करें। यदि बातचीत से हल नहीं निकल रहा है तो अपने हिसाब से सोच-समझ कर फैसला लीजिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें