दुनिया में कई रिश्ते हैं, जिन्हें काफी प्यार और सम्मान की नजर से देखा जाता है। वही, हर रिश्ते की अपनी एक अहमियत भी होती है। जैसे- पति-पत्नी के रिश्ते को ही ले लीजिए। इस रिश्ते में प्यार, सम्मान, एक-दूसरे की रक्षा के प्रति वादा, समर्पण, त्याग जैसी कई अन्य चीजें होती हैं और ये सभी चीजें इस रिश्ते की डोर को मजबूती से पकड़े रहती है। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से इस रिश्ते को और मजबूती भी मिलती है, जिससे ये रिश्ता लगभग जिंदगी के आखिरी पल तक चलता है। हालांकि, कई ऐसी स्थितियां भी आती हैं, जब पति-पत्नी का ये पवित्र रिश्ता तलाक का रूप ले लेता है और दोनों अलग हो जाते हैं। ऐसे में तलाक के बाद पार्टनर जिंदगी की मुश्किलों से भी जूझते हैं और कई कठिनाईयां भी उनके सामने आती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं, तो कुछ टिप्स हैं जो आपकी जिंदगी को संभालने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।