रिलेशनशिप में रहने के दौरान हमारी कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो एक-दूसरे को कतई पसंद नहीं होती हैं। दरअसल हर व्यक्ति के भीतर कुछ खामियां होती हैं। कमिया होती हैं। अगर आप पति-पत्नी हैं तो संभव है कि पति को पत्नी की कुछ आदतों से दिक्कत हो और वह उन्हें पसंद न करता हो लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि पति-पत्नी के बीच का प्यार भी कम हो जाए। हमें जीवन में कुछ चीजों को लेकर सामंजस्य बैठाना होता है। कई बार कुछ कमियों को इग्नोर करना ही बेहतर होता है।