Relationship Tips: विराट कोहली उन खिलाड़ियों में सबसे पहले आते हैं, तो फील्ड पर भी अपनी पत्नी पर ध्यान देना नहीं भूलते। यही वजह है कि लोग उनके रिश्ते की मिसाल देते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : instagram
Relationship Tips: आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही और पहले ही मैच में RCB ने शानदार जीत हासिल की। हमेशा की तरह इस बार भी जीत के जश्न में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सोशल मीडिया पर छा गई। मैच के बाद का उनका फ्लाइंग किस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
विराट का ये अंदाज सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि उनके मजबूत और अटूट रिश्ते को दर्शाता है। विराट और अनुष्का की जोड़ी दिखाती है कि प्यार सिर्फ महसूस करने का नाम नहीं, बल्कि छोटे-छोटे इशारों, सम्मान, समझदारी और साथ समय बिताने से भी मजबूत होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता भी प्यार और विश्वास से भरपूर रहे, तो इनके रिलेशनशिप के कुछ खास नियमों को अपनाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 6
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : instagram
एक-दूसरे पर बनाएं रखें भरोसा
रिश्ता मजबूत तभी बनता है जब दोनों साथी एक-दूसरे की भावनाओं और फैसलों का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखते हैं। विश्वास और सम्मान के बिना कोई भी रिश्ता लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रह सकता। यह एक ऐसा आधार है जिस पर पूरे रिश्ते की नींव रखी जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : instagram
कराएं अपने होने का एहसास
प्यार के छोटे-छोटे इशारे भी रिश्ते को गहरा और खास बनाते हैं। मुस्कान, प्यार भरी नजर, फ्लाइंग किस या एक छोटी मदद जैसे संकेत यह दिखाते हैं कि आप अपने साथी की परवाह करते हैं और उसकी अहमियत को समझते हैं। ये छोटे इशारे दिन-प्रतिदिन के रिश्ते में गर्माहट और अपनापन लाते हैं।
4 of 6
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : instagram
साथ बिताएं समय
साथ समय बिताना भी रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है। चाहे काम कितना भी व्यस्त क्यों न हो, एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना और छोटी-छोटी गतिविधियों में शामिल होना रिश्ते को मजबूत और स्थिर बनाता है।
विज्ञापन
5 of 6
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : Instagram
खुलकर करें संवाद
खुलकर संवाद करना रिश्ते में पारदर्शिता लाता है। अपनी भावनाओं, जरूरतों और इच्छाओं को स्पष्ट रूप से साझा करने से गलतफहमियां कम होती हैं और भरोसा बढ़ता है।
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : Instagram/anushkasharma
धैर्य है सबसे जरूरी
समझौता और धैर्य भी किसी भी मजबूत रिश्ते की नींव हैं। मतभेद और बहस हर रिश्ते में आती हैं, लेकिन उन्हें समझदारी और धैर्य के साथ संभालना ही रिश्ते को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है। इन सभी बातों का पालन करके कोई भी जोड़ा अपने रिश्ते को प्यार, सम्मान और स्थायित्व से भरपूर बना सकता है।