फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहा पार्टनर, तो इस तरह प्यार में धोखा मिलने से खुद को बचाएं

Wed, 24 Aug 2022 03:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धोखेबाज पार्टनर से कैसे डील करें - फोटो : istock
Relationship Tips: कई कपल्स के बीच रिलेशनशिप में गंभीरता और इमानदारी नहीं होती। प्यार में धोखा सामान्य बात है। अक्सर देखा जाता है कि दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, लड़की इस रिश्ते को लेकर गंभीर होती है लेकिन लड़का उसे धोखा दे रहा होता है। कई ऐसे मामले सुनने में आ जाते हैं, जिसमें एक लड़का दो लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में होता है। वह अपनी दोनों पार्टनर्स को सच्चाई नहीं बताते और दोनों लड़कियों को धोखा देते हैं। ऐसे में जब लड़की को पार्टनर के धोखे के बारे में पता चलता है तो वह टूट जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि वह क्या करें। कई लड़कियां इसमें पार्टनर की गलती न मानकर दूसरी लड़की पर आरोप लगाने लगती हैं। कई लड़कियां पार्टनर को चेतावनी देकर उसे माफ कर देती हैं और फिर से उसके साथ रिश्ते में आ जाती हैं। पर लड़कियों को पता होना चाहिए कि अगर पार्टनर प्यार में धोखा दे, आपके साथ किसी और को भी डेट कर रहा हो, तो क्या करना चाहिए और पार्टनर के धोखे से कैसे बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
धोखेबाज पार्टनर से कैसे डील करें - फोटो : istock
सच्चाई जानें

पार्टनर पर धोखे का शक है तो सबसे पहले तो इस बात की सच्चाई जानें। किसी की कही सुनी बातों पर पूरी तरह से विश्वास न करें लेकिन अगर कोई आपको पार्टनर के धोखे के बारे में बता रहा है तो इस बात को इग्नोर भी न करें। बल्कि ये जानने की कोशिश करें कि क्या सच में आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है और किसी दूसरी लड़की के साथ रिश्ते में है। धोखेबाज पार्टनर को पहचानने के लिए कुछ टिप्स हैं।

Relationship Tips: पार्टनर दे रहा प्यार में धोखा, इन संकेतों से करें पहचान
विज्ञापन

3 of 6
धोखेबाज पार्टनर से कैसे डील करें - फोटो : Istock
सफाई देने का मौका दें

अगर आपको पता है कि पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो उससे सीधे इस बारे में सवाल करें। डरें नहीं, बल्कि खुलकर अपने सवालों के जवाब मांगे। उनके जवाब से स्पष्ट हो जाएगा कि आपको इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं। अगर उनके जवाब में ईमानदारी न दिखे तो रिश्ते को वहीं खत्म करने के बारे में सोच लें। धोखे व झूठ पर रिश्ते को न खींचें।

4 of 6
धोखेबाज पार्टनर से कैसे डील करें - फोटो : Pixabay
कठिन परिस्थिति में डालें

पार्टनर से सवाल करने पर हो सकता है कि वह इस बात को मानने से इनकार कर दें कि वह आपको चीट कर रहा है। अधिकतर रिश्तों में लोग धोखे की बात को स्वीकार नहीं करते। ऐसे में उन्हें ऐसी परिस्थिति में डाल दें जिससे उन्हें सच कबूल करना पड़े। इसके लिए उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड के सामने सवाल जवाब कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में लड़के को सच बोलना पड़ेगा। इसके अलावा आप उन्हें ये महसूस कराएं कि आपके साथ गलत हो रहा है। गिल्ट होने पर भी वह धोखे की बात को कबूल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
धोखेबाज पार्टनर से कैसे डील करें - फोटो : Istock
दोषी कौन

अधिकतर मामलों में लड़कियां पार्टनर को दोषी न मानकर तीसरे शख्स को दोषी मानने लगती हैं। पार्टनर के सच्चाई कबूल करने और आपसे माफी मांगने पर उन्हें माफ कर देती हैं लेकिन पार्टनर की दूसरी गर्लफ्रेंड को दुश्मन मानने लगती हैं। ऐसा न करें। दूसरी लड़की को भी रिश्ते में धोखा मिला है। जिस साथी ने आप दोनों को धोखा दिया, वह आगे चलकर किसी अन्य लड़की को भी धोखा दे सकता है। ऐसे में तीसरे शख्स के साथ मिलकर पार्टनर को महसूस कराएं कि वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोखेबाज पार्टनर से कैसे डील करें - फोटो : istock
रिश्ता टूटने का डर दिल से निकालें

अक्सर लड़कियां ये जानते हुए कि उनका पार्टनर उन्हें धोखा दे रहा है, वह फिर भी कुछ नहीं कहतीं। इसकी वजह होती है कि वह रिश्ते के खत्म होने, अकेलेपन के डर के कारण कॉम्प्रोमाइज कर लेती हैं। लेकिन धोखे को बर्दास्त न करें। इसलिए ब्रेकअप के डर से, या आपके प्यार के दूर होने के डर से चुप न रखें। बल्कि पार्टनर के धोखे का हिम्मत के साथ सामना करें। धोखेबाज पार्टनर के साथ रिश्ते में रहने से बेहतर है कि उनके रिश्ता खत्म कर खुद को दूसरा मौका दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें