प्यार के रिश्ते को निभाने की कुछ शर्ते होती हैं कुछ बातें होती हैं, जिनके हिसाब से ही इस रिश्ते को निभाया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर संग आपका रिश्ता ठीक ढंग से चले और लंबा चले, तो आपको इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाना पड़ता है, पार्टनर की बातों को समझना पड़ता है, रिश्ते की बातों को जानकर इसे आगे लेकर जाना पड़ता है। माना पार्टनर के बीच जितना प्यार होता है, उतनी ही नोंक झोंक भी इसी रिश्ते में होती है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपने पार्टनर से रिश्ता ही तोड़ बैठें। लेकिन कुछ लोगों के अंदर कुछ ऐसी आदतें होती हैं या यूं कहें कि वे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से उनका पार्टनर उनसे हमेशा के लिए दूर तक हो सकता है। इसलिए आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।