फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: ननद-भाभी साथ में जा रही हैं घूमने तो रखें इन बातों का ध्यान, यात्रा का मजा हो जाएगा दोगुना

Thu, 07 Nov 2024 02:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोस्त की तरह होती है ननद और अगर आप इसी दोस्त के साथ घूमने की योजना बना रही हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।
 
विज्ञापन
1 of 6
दोस्त - फोटो : Adobe
शादी के बाद ससुराल में ननद ही भाभी की पहली सहेली होती है। इसलिए ननद और भाभी का रिश्ता खट्टे-मीठे अहसासों से जुड़ा होता है। यह रिश्ता कभी बहन होने का अहसास कराता है तो कभी मां, जो स्नेह से परिपूर्ण है। अब दोस्ती है तो घूमना-फिरना भी होगा। ऐसे में यह अनुभव आपके लिए या तो बहुत अच्छा हो सकता है या फिर बहुत बुरा, क्योंकि यात्रा का आनंद लेने के लिए अच्छे तालमेल का होना बहुत जरूरी है। आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी इस यात्रा को सुखद और रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।

खुले मन से बात

ननद के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उनसे खुलकर बात करें। यात्रा से पहले और उसके दौरान आप दोनों का आपस में एक-दूसरे की पसंद-नापसंद और इच्छाओं के बारे में बात करना जरूरी है। इससे दोनों के बीच की समझ बढ़ेगी और यात्रा के दौरान आप अनावश्यक तनाव से बचकर एन्जॉय कर पाएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
दोस्त - फोटो : Adobe
मिलकर बनाएं योजना

घूमने की योजना बनाने से पहले आप दोनों एक-दूसरे की पसंद के अनुसार, जगहों और गतिविधियों का चयन करें। यदि कोई विशेष स्थान या गतिविधि पसंद है तो उसे अपनी योजना में शामिल करें, ताकि उन्हें पता चल सके कि आप उनकी इच्छाओं का सम्मान करती हैं। साथ ही आप यह भी सुनिश्चित करें कि दोनों की ही रुचियों का ध्यान रखा जाए। इससे कोई भी यह महसूस नहीं करेगा कि उसकी इच्छाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सेहत और सुरक्षा - फोटो : istock
सेहत और सुरक्षा

यात्रा के दौरान ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां आप दोनों को आराम मिले। इस दौरान आप सुरक्षा का भी ध्यान रखें और अनजान जगहों पर न जाएं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए दवाएं और पट्टी जैसी चीजें हमेशा अपने साथ रखें।

4 of 6
छोटे-छोटे समझौते - फोटो : freepik
छोटे-छोटे समझौते

यात्रा के दौरान छोटी-मोटी बहस होना आम है। ऐसे में अपनी जिम्मेदारी को समझें और हर छोटी बात पर बहस करने के बजाय समझौता कर आगे बढ़ें। यदि किसी बात पर आप दोनों की राय अलग है तो मिलकर एक समाधान निकालें, ताकि आपकी यात्रा और संबंधों को नुकसान न हो। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें, फिर चाहे वह आर्थिक मदद क्यों न हो।
विज्ञापन

5 of 6
थोड़ा-सा पर्सनल स्पेस - फोटो : Freepik
थोड़ा-सा पर्सनल स्पेस

यात्रा के दौरान जरूरी है कि आप एक-दूसरे के विचारों और भावनाओं का सम्मान करें और थोड़ा पर्सनल स्पेस दें। अगर आपकी ननद कुछ समय अकेले बिताना चाहती है या कोई व्यक्तिगत गतिविधि करना चाहती है तो उसे इसके लिए प्रोत्साहित करें। इससे आप दोनों को अपनी स्वतंत्रता का अहसास होगा और वह आपके साथ बंधा हुआ महसूस नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यादगार पल - फोटो : Istock
यादगार पल

यात्रा के दौरान कुछ ऐसे पल बनाने की कोशिश करें, जो आप दोनों के लिए यादगार हों। साथ में फोटो खींचें, मजेदार किस्से शेयर करें या कुछ नया तथा रोमांचक अनुभव करने की कोशिश करें। यह एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय आपको जिंदगी भर याद रहेगा।

थोड़ी-सी सहानुभूति और खुला संचार

रिलेशनशिप काउंसलर शिवानी मिसरी साधू कहती हैं, यह सच है कि ननद ससुराल में सहेली की तरह होती है। ननद से अच्छे बंधन बनाए रखना परिवार में किसी भी अन्य रिश्ते जितना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप उनके साथ कहीं घूमने जा रही हैं तो जरूरी है कि आप सकारात्मक रहें, उनकी भावनाओं का सम्मान करें, स्पेस दें और खुलकर बात करें। थोड़ी-सी सहानुभूति, खुला संचार और आपसी सम्मान अक्सर तनाव की स्थिति को गहरे संबंध में बदल देता है। यात्रा के दौरान एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझकर और स्वस्थ सीमाएं निर्धारित कर आप एक ऐसे रिश्ते को बढ़ावा देने में सक्षम होंगी, जो न केवल परिवार में सद्भाव लाएगा, बल्कि दोनों एक-दूसरे की पक्की दोस्त भी बन जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें