पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है, शादी के शुरूआती दिनों में उतना ही नाजुक भी होता है। एक महिला और पुरुष शादी के फेरे लेते समय सात वजन भी लेते हैं। इन वचनों में वह हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ देना का वादा करते हैं लेकिन असल जिंदगी में दो लोगों का एक साथ रहना, एक दूसरे को समझना इतना आसान नहीं होता। आपकी छोटी बड़ी कई बातें आपके साथी के मन में नाराजगी ला सकती हैं और रिश्ते में खटास भर सकती हैं। पति पत्नी को शादी के शुरुआती दिनों में एडजेस्ट करना पड़ता है। जब वह एक दूसरे को समझने के दौर में होते हैं तो कई उतार चढ़ाव उनके जीवन में आते हैं। कई बार तो आधी समस्या आपके कुछ ऐसा बोलने के कारण आ जाती हैं, जो आपके साथी को पसंद नहीं आती। महिलाएं खास कर बातों बातों में वह कह जाती है तो उनके रिश्ते में दरार ला सकता है। रिश्ते को मजबूत बनाने और किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए पत्नियों को पति के सामने सोच समझ कर बोलना चाहिए। पत्नियों को अपने पति से बात करते समय कुछ बातों को खास ध्यान रखना चाहिए। जानते हैं उन पांच बातों के बारे में जो पत्नी को पति के सामने बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।