फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: सासू मां के तानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Thu, 24 Oct 2024 09:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर शादी के बाद आपकी सास भी आपको ताने देती हैं, तो कुछ तरीके अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सासू मां के तानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 टिप्स - फोटो : Adobe stock
Relationship Tips: ''अपने घर से काम सीख कर नहीं आई हो क्या ?, मां ने कुछ सिखा कर नहीं भेजा है क्या ?, तुम्हें तो कुछ भी नहीं आता, मेरी बेटी से सीख लो काम......'' ये बातें भले ही सुनने में छोटी लग रही हैं, लेकिन ये दिल पर गहरा आघात कर जाती हैं। इसी तरह के तानों का सामना अक्सर नई दुल्हनों को अपने ससुराल में करना पड़ता है।

भले ही आज का समय काफी बदल गया है, इसके बाद भी आज भी कई घरों में घर की मुखिया यानी कि सासू मां ताने मार-मार कर बहुओं का जीना दुश्वार किए हुए हैं।

हर छोटी बात में वो अपनी बहू को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़तीं। कई बार तो ये ताने माता-पिता की परवरिश तक पर सवाल उठा देते हैं। ऐसे में इस परेशानी का हल आपको इस लेख में मिलेगा। अगर शादी के बाद आपकी सास भी आपको ताने देती हैं, तो कुछ तरीके अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सासू मां के तानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 टिप्स - फोटो : Adobe stock
धैर्य रखें

अगर आपकी सास भी आपको ताने देती हैं तो ताने सुनने पर सबसे पहले शांत रहें और प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। कभी-कभी भावनात्मक प्रतिक्रियाएं स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में धैर्य जरूर रखें और जवाब देने से बचें।
विज्ञापन

3 of 6
सासू मां के तानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 टिप्स - फोटो : Adobe stock
सही से दें जवाब 

अगर आपकी सास आपको काफी ज्यादा ताने दे रहीं हैं तो अपनी सासु मां से सम्मान के साथ बात करें। उनके तानों को व्यक्तिगत हमले के रूप में न लें, बल्कि स्थिति को समझने की कोशिश करें। इसके साथ ही सही शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें शालीनता से जवाब दें। 
   

4 of 6
सासू मां के तानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 टिप्स - फोटो : Adobe stock
करें बातचीत

जब सासू मां ताना देकर थक जाएं तो समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए उनसे सकारात्मक बातचीत करें। हो सकता है कि कोई गलतफहमी हो या कोई पुरानी चिंता हो, जिसे वे ताने के माध्यम से व्यक्त कर रही हों। बात करने से हर समस्या का समाधान मिलकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सासू मां के तानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 टिप्स - फोटो : Adobe stock
पहले से तय करें सीमाएं

अगर आप अपनी सासू मां ताने से असहज महसूस कर रही हैं, तो सम्मानपूर्वक अपनी सीमाएं स्पष्ट करें। बिना किसी टकराव के बता सकती हैं कि ऐसी बातें आपको आहत करती हैं। ऐसा करने से वो कुछ बोलने से पहले सोचेंगी जरूर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सासू मां के तानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 टिप्स - फोटो : Freepik
पति का सहयोग लें

यदि ये ताने आपके मानसिक स्वास्थ्य को परेशान कर रहे हैं तो इसे इग्नोर कतई न करें। ऐसी स्थिति में आप अपने पति की मदद ले सकती हैं। बात सुलझाने के लिए अपने पति से समझदारी से बातचीत करें ताकि वे आपको भावनात्मक समर्थन दे सकें। उन्हें समझाएं कि तानों का आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें