Relationship Tips: दो लोग रिलेशनशिप में तब आते हैं, जब उनके बीच प्यार, पसंद या सम्मान होता है। जब आप पार्टनर के प्रति लगाव व प्रेम महसूस करते हैं तो उनके साथ एक रिश्ते में जुड़ते हैं। एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार प्यार के कारण जुड़ा रिश्ता बिगड़ने लगता है और टूटने की कगार पर आ जाता है।
अक्सर प्यार करने वाले एक दूसरे से नफरत करने लगते हैं और एक दूसरे की शक्ल देखना नहीं चाहते हैं। इसकी क्या वजह होती है कि जिसे आप प्यार करते हैं, बाद में उससे ही नफरत करने लगते हैं। उनके साथ वक्त बिताना नहीं चाहते हैं और अंत में ब्रेकअप या तलाक तक बात पहुंच जाती है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिससे प्यार नफरत में बदल जाता है। ऐसी गलतियों को करने से बचकर आप अपने रिश्ते में हमेशा प्यार बरकरार रख सकते हैं।