फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन को एक-दूसरे से जरूर करने चाहिए ये वादे, तभी रिश्ता होगा मजबूत

Mon, 19 Aug 2024 10:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने भाई या बहन से रिश्ता हमेशा के लिए मजबूत करना चाहते हैं, तो आज रक्षाबंधन के दिन एक-दूसरे से ये 5 वादे अवश्य करें। 
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan 2024: आज भारत में काफी धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्यार और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं इसके बदले भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हुए उन्हें उनकी पसंद का उपहार भी देते हैं। राखी बांधने के बाद दोनों एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं।

वैसे तो भाई-बहन का रिश्ता किसी वादे का मोहताज नहीं है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप का रिश्ता जिंदगी भर अटूट बना रहे तो आज रक्षाबंधन के दिन अपने भाई या बहन से कुछ वादे अवश्य करें। यहां इस लेख में हम आपको कुछ पांच ऐसे वादों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हर भाई -बहन को एक दूसरे से जरूर करना चाहिए। इन वादों की वजह से आपका रिश्ता ताउम्र मजबूत बना रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock
हमेशा साथ खड़े रहेंगे

जरूरी नहीं है कि जरूरत हमेशा बहन को ही हो। कई बार भाईयों को भी साथ की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आज एक-दूसरे से वादा करें कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, हम एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और हर मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का सहारा बनेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock
साझा करेंगे खुशियां और दुख
 
आज के समय में सुख के समय तो लोग आ जाते हैं साथ देने, लेकिन दुख में पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में आज ये वादा करें कि अपनी खुशियां और दुख आपस में साझा करेंगे, ताकि न तो कोई अकेलापन महसूस करे और न ही किसी के चेहरे से मुस्कान गायब हो।

4 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : iStock
इज्जत और सम्मान देंगे

कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में एक-दूसरे को हर्ट कर देते हैं। ऐसे में वादा करें कि एक दूसरे की भावनाओं, विचारों और फैसलों का हमेशा सम्मान करेंगे, चाहे सोच में फर्क भी क्यों न हो।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : iStock
सीक्रेट्स रखेंगे सुरक्षित

ये वादा सबसे अहम है। अपने भाई-बहन से ये वादा अवश्य करें कि जो भी सीक्रेट्स हम एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे, उन्हें हमेशा सुरक्षित रखेंगे और किसी के सामने जाहिर नहीं करेंगे। वो हमेशा राज ही रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : freepik
माफी मांगेंगे और माफ करेंगे

कई बार ऐसा होता है कि छोटी सी बात रिश्तों में दरार डाल देती है। ऐसे में वादा करें कि अगर कभी कोई गलती हो जाती है, तो दिल से माफी मांगेंगे और एक-दूसरे को माफ करने का दिल भी रखेंगे, ताकि रिश्ते में कोई कड़वाहट न आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें