फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: प्यार के पांच चरण पार कर लिए तो संवर जाएगा रिश्ता, जानिए किस पड़ाव पर हैं आप

Thu, 03 Apr 2025 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

 प्यार को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय देना और आपसी समझ विकसित करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं प्यार और रिश्ते के 5 पड़ाव कौन से होते हैं और आप अपने रिश्ते में किस चरण पर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
प्यार और रिश्ते के पांच पड़ाव - फोटो : Adobe Stock
5 Stages of Love :
 
ये इश्क नहीं आसां इतना ही समझ लीजे, 
एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।

 

जिगर मुरादाबादी का यह मशहूर शेर मुहब्बत करने वालों ने सुना ही होगा, और अगर नहीं सुना होगा तो महसूस किया होगा...।

जाहिर है कि मुहब्बत इतनी आसान नहीं होती, जितनी आसान दिखती है। रिश्ते की मजबूती और प्यार पांच चरणों पर टिकी होती है। हर रिश्ता अलग-अलग पड़ावों से गुजरता है, जहां दोनों पार्टनर को समझदारी, धैर्य और समर्पण की जरूरत होती है। अगर ये पांच चरण कपल धैर्य, समझदारी और आपसी विश्वास के साथ पार करते हैं तो एक मजबूत और सुखद रिश्ते का आनंद उठा सकते हैं। प्यार को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय देना और आपसी समझ विकसित करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं प्यार और रिश्ते के 5 पड़ाव कौन से होते हैं और आप अपने रिश्ते में किस चरण पर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आकर्षण - फोटो : Freepik
पहला पड़ाव- आकर्षण

यह प्यार की पहली और सबसे रोमांचक स्टेज होती है। इस चरण में दोनों पार्टनर एक-दूसरे की ओर आकर्षण महसूस करते हैं। ये  प्यार का शुरुआती चरण है, जिसमें नई ऊर्जा, रोमांस और जुनून रहता है। इस समय पार्टनर एक-दूसरे की अच्छी बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तविकता का सामना - फोटो : Adobe
दूसरा पड़ाव- वास्तविकता का सामना 

जब रिश्ता कुछ समय बीतने के बाद परिपक्व होने लगता है, तब दोनों को एक-दूसरे की आदतें, सोच और व्यवहार को गहराई से जानने का मौका मिलता है। इस चरण में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां और मतभेद हो सकते हैं। यह वह समय होता है जब प्यार और धैर्य से रिश्ते को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है।

4 of 6
असहमति और संघर्ष - फोटो : Freepik
तीसरा पड़ाव- असहमति और संघर्ष

रिश्ते के इस तीसरे पड़ाव में कपल के बीच झगड़े, बहस और मनमुटाव होना आम बात है। कुछ रिश्ते इस दौर में टूट जाते हैं, लेकिन जो कपल इस चुनौती का सामना कर लेते हैं, उनका रिश्ता और गहरा हो जाता है। इस समय संवाद और एक-दूसरे को समझने की कला सबसे ज्यादा मायने रखती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्वीकार्यता और स्थिरता  - फोटो : Adobe Stock
चौथा पड़ाव- स्वीकार्यता और स्थिरता 

यह वह दौर होता है जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को पूरी तरह से स्वीकार कर लेते हैं। इस पड़ाव पर दोनों के बीच भरोसा बढ़ता है और रिश्ते में स्थिरता आती है। इस समय प्यार पहले से ज्यादा गहरा और परिपक्व हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिना शर्त प्यार और साझेदारी  - फोटो : Adobe
पांचवा पड़ाव- बिना शर्त प्यार और साझेदारी 

यह रिश्ते का सबसे खूबसूरत और स्थायी चरण होता है। इसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे को पूरी तरह से समझने और स्वीकारने लगते हैं। अब प्यार में कोई शर्त या स्वार्थ नहीं होता, बल्कि आपसी सम्मान और साथ निभाने की भावना रहती है। इस चरण में रिश्ता सच्चे अर्थों में परिपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें