Navratri Day 6 Wishes: आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है। छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। देवी का यह स्वरूप ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में जन्मा था, जिसके कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। माता कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। कहते हैं कि श्रीकृष्ण को पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने कालिंदी नदी के तट पर मां कात्यायनी की ही पूजा की थी।
देवी का यह स्वरूप स्वर्ण के समान चमकीला और भास्वर है। मां कात्यायनी चार भुजाधारी हैं, जिनके बाएं हाथ में कमल, तलवार और दाहिने हाथ में स्वास्तिक और आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है। छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा से पहले दिन की शुरुआत उनके दिव्य मंत्रों से करें। कुछ खास मंत्रों, शुभकामना संदेशों के जरिए जय माता दी का जाप करें।