फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: हर लड़की करती है अपने पार्टनर से ये 5 शिकायतें, बनती हैं रिश्ते में खट्टास की वजह

Fri, 17 Apr 2026 03:22 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Complaints Of Married Couples: रिश्तों में सबसे आम शिकायतों में समय न देना, भावनाओं को न समझना, संवाद की कमी, सरप्राइज या केयर की कमी और दूसरों से तुलना करना शामिल है।
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर करें 5 शिकायतें तो क्या करें - फोटो : AI

Partner Ki 5 Shikayat Kya Hain: रिश्ते बहुत खूबसूरत होते हैं, लेकिन इन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए समझदारी, समय और ध्यान की जरूरत होती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़के सोचते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड अंदर ही अंदर कुछ बातों को लेकर नाखुश रहती हैं। ये छोटी-छोटी शिकायतें समय के साथ बड़ी समस्याओं का रूप ले सकती हैं।

हर रिश्ते में कुछ उम्मीदें होती हैं, चाहे वह समय देने की हो, भावनाओं को समझने की हो या फिर छोटी-छोटी खुशियों को साझा करने की। जब ये उम्मीदें पूरी नहीं होतीं तो शिकायतें शुरू हो जाती हैं। खास बात यह है कि ये शिकायतें बहुत सामान्य सी होती हैं और लगभग हर रिश्ते में देखने को मिलती हैं।

अगर आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपनी पार्टनर को खुश रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप इन बातों को समझें और समय रहते सुधार करें। आइए जानते हैं वे 5 आम शिकायतें, जो अक्सर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को हो सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
समय न देना - फोटो : Adobe

समय न देना

 

अक्सर पार्टनर की सबसे बड़ी शिकायत होती है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते। चाहे आप काम में व्यस्त हों या दोस्तों के साथ, लेकिन रिश्ते को समय देना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी क्वालिटी टाइम भी रिश्ते को मजबूत बना सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
भावनाओं को नजरअंदाज करना - फोटो : Adobe

भावनाओं को नजरअंदाज करना

 

कई बार लड़के अपनी पार्टनर की भावनाओं को समझ नहीं पाते या उन्हें हल्के में लेते हैं। यह बात उन्हें अंदर से दुखी कर सकती है। रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट बहुत जरूरी होता है। लड़कियां अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं लेकिन लड़के इसे शिकायत, हमेशा की चिकचिक या नाटक बोलकर उनकी भावनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

4 of 6
बातचीत की कमी - फोटो : Adobe stock

बातचीत की कमी

 

रिश्ते में बातचीत बहुत जरूरी होती है। अगर आप अपनी बात खुलकर नहीं करते या उनकी बात ध्यान से नहीं सुनते, तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और शिकायतें भी। अक्सर जब लड़कियां अपने पार्टनर से बात करना चाहती हैं तो वे या तो टीवी या फिर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। वह कहते तो हैं कि वह सुन रहे हैं लेकिन उनका ध्यान कहीं और ही होता है।

विज्ञापन

5 of 6
सरप्राइज और केयर की कमी - फोटो : Adobe

सरप्राइज और केयर की कमी

 

छोटे-छोटे सरप्राइज और केयर के इशारे रिश्ते में नई जान डालते हैं। अगर ये चीजें गायब हो जाएं, तो पार्टनर को लगता है कि अब आप पहले जैसे नहीं रहे। लड़कियां अपने पार्टनर से उम्मीद करती हैं कि वह उन्हें खास महसूस कराएं या उनके प्रति अपना प्यार व फिक्र जाहिर करें, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो रिश्ते में खट्टास आ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूसरों से तुलना करना - फोटो : Adobe

दूसरों से तुलना करना

 
किसी भी रिश्ते में तुलना करना बहुत नुकसानदायक होता है। अगर आप अपनी पार्टनर की तुलना किसी और से करते हैं, तो यह उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है और रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें