फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: ऑफिस से लौटते ही पार्टनर से भूलकर भी न करें ये चार बातें, बिगड़ जाएगा रिश्ता

Tue, 22 Feb 2022 06:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशन टिप्स - फोटो : istock
हर बात को कहने का एक सही समय होता है। अक्सर लोग गलत समय पर ऐसी बात कह जाते हैं, जो उन्हें उस समय करना सही नहीं था। ऐसी स्थिति में सामने वाला शख्स आपसे नाराज हो सकता है। रिलेशनशिप का भी यही नियम है। वैसे तो पार्टनर से आप हर तरह की बात कह सकते हैं लेकिन उस बात को कहने का सही समय चुने। कई बार पार्टनर का मूड सही नहीं होता और उस समय अगर आप कोई बात कहते हैं तो रिश्ता बिगड़ भी जाता है। पूरा दिन ऑफिस में काम के बाद जब आप घर पहुंचते हैं, तो अपने पार्टनर से घंटों दूर रहने के बाद मुलाकात होती है। घर वापस आने के बाद आपको थोड़ा सोच समझ कर बात करने की जरूरत होती है। चार बातें हैं जो ऑफिस से लौटकर कभी भी पार्टनर से नहीं करनी चाहिए। इन बातों को कहने से आपका पार्टनर, जो आपका बेसब्री से ऑफिस से लौटने का इंतजार कर रहा होगा, वह नाराज हो सकता है। जानिए बाहर से घर आते ही कौन सी चार बातें साथी से नहीं करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशन टिप्स - फोटो : Getty Images
गलतियां निकालना

बाहर से घर आते ही अपने पार्टनर की गलतियों पर बात न करें। अगर आपको उनकी कोई बात बुरी लगी हो या किसी बात से परेशान हों तो भी ऑफिस से घर आकर तुरंत उनकी गलतियों पर चर्चा करने न बैठ जाएं। ऐसा करने से आप दोनों में विवाद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशन टिप्स - फोटो : amar ujala
न बताएं काम

ऑफिस से घर आते ही आप अपने पार्टनर को कोई काम बताने से बचें। हो सकता है कि जितना आप थके हों, आपका पार्टनर भी उतना ही थकान में हो। ऐसे में बाहर से आए तो उन्हें तुरंत कोई काम न दें। बल्कि पहले समझें कि उनका मूड कैसा है? वह व्यस्त तो नहीं हैं? फिर उन्हें आराम से बताएं कि आप क्या चाहते हैं।

4 of 5
रिलेशन टिप्स - फोटो : istock
खर्चों पर बात

घर आते ही कपल खर्चों से जुड़ी बातें न करें। इसके लिए सही समय का तय कर लें। बजट, पैसों के हिसाब किताब को करने का एक उचित वक्त होता है। ऑफिस से आते ही अगर आप खर्चों पर चर्चा करने लगेंगे तो वह बहस में तब्दील कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशन टिप्स - फोटो : istock
बेरुखी

जब आप ऑफिस से घर वापस आते हैं तो हो सकता है कि आप थके हों या काम के लोड के कारण आपका मूड सही न हो, किसी परेशानी में हो लेकिन इन सब बातों का असर घर पर आपका इंतजार कर रहे पार्टनर पर न पड़े। उन पर गुस्सा न करें। बेरुखी के साथ बात न करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें