प्यार को एक खूबसूरत एहसास कहते हैं। जब दो लोग रिश्ते में आते हैं या एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें जिंदगी खूबसूरत लगने लगती है। वहीं जिससे आप प्यार करते हैं, वह शख्स आपके जीवन में आ जाए या लाइफ पार्टनर बन जाए तो पूरी जिंदगी आसान हो जाती है। लेकिन कई बार लोग प्यार में इतने लकी नहीं होते। अक्सर जिसे आप पसंद करते हैं या प्यार करते हैं वह आपको बदले में प्यार नहीं करता। हो सकता है कि वह जिसे आप पसंद करते हों, वो भी आपको प्यार करता हो लेकिन आप दोनों एक दूसरे से दिल की बात न कह पा रहे हों। ऐसे में दूसरे की भावना न पता होने के कारण आप एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं। एकतरफा प्यार के कई फायदे हो सकते हैं लेकिन नुकसान भी कई हैं। एकतरफा प्यार आपके दिल और दिमाग पर हावी हो सकता है। सही और गलत की पहचान करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप एकतरफा प्यार के शिकार हो रहे हैं तो खुद से इन संकेतों से समझें एकतरफा प्यार।