फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: सुबह उठते ही हर कपल को करने चाहिए ये चार काम, रिश्ते में कभी कम नहीं होगा प्यार

Sat, 18 Nov 2023 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कपल गोल्स - फोटो : istock
निजी लाइफस्टाइल और कामकाज के कारण अब लोगों के पास एक दूसरे के लिए समय कम होता है। यह अन्य रिश्तों में तो एक बार अनदेखा किया भी जा सकता है लेकिन कपल्स के बीच इस वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर कामकाज की वजह से आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते तो ऐसे में आपस में लड़ाई-झगड़े और अलगाव होने की संभावना बढ़ जाती है। जिस प्यार के लिए साथ आपने रिश्ते की शुरुआत की थी वह आपकी गलतियों की वजह से टूटने लगता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालना मुश्किल है। ऐसे में हो सकता है कि आप अपने पार्टनर के साथ दिन न बिता पाएं या कई दिनों तक बात न कर पाएं लेकिन चार काम आप रोजाना आसानी से अपने पार्टनर के साथ कर सकते हैं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और पूरा दिन भी प्यार से गुजर जाएगा। रिश्ते की मजबूती बढ़ाने और प्यार बरकरार रखने के लिए हर कपल को सुबह सुबह ये चार काम करने चाहिए ।
विज्ञापन

2 of 5
कपल गोल्स - फोटो : Pixabay
सुबह की प्यारी मुस्कान

अपने दिन की शुरुआत अच्छे से करने के लिए कपल को सुबह उठते ही एक दूसरे को मॉर्निंग विश करने की आदत डालनी चाहिए। जब आपका पार्टनर उठते ही आपको देखकर मुस्कुराते हुए दिन की विश करेगा तो आपको भी अच्छा लगेगा और पूरा दिन फ्रेश मूड में बितेगा। इसलिए एक दूसरे को हर सुबह प्यार से विश करें।
विज्ञापन

3 of 5
कपल गोल्स - फोटो : istock
साथ करें नाश्ता

हो सकता है कि काम के कारण आप पूरा दिन अपने पार्टनर से बात नहीं कर पाते और शाम में काम की थकान की वजह से भी उनसे सही से बात न पाएं। ये भी हो सकता है कि आप दोनों का लंच व डिनर भी एक साथ न हो पाता हो लेकिन सुबह का नाश्ता आपको एक दूसरे के हमेशा करीब रखेगा। अगर हमेशा आपका पार्टनर ही नाश्ता बनाता हो तो कभी कभी सुबह की चाय या कॉफी आप बना कर उनको सरप्राइज दे सकते हैं। एक साथ किचन में खड़े होकर ब्रेकफास्ट बनाते समय कुछ समय भी बिता सकते हैं। ये साथ बिताया थोड़ा थोड़ा समय भी कपल के बीच प्यार कभी कम नहीं होने देता।

4 of 5
कपल गोल्स - फोटो : istock
पार्टनर की करें तारीफ

हर व्यक्ति को अपनी तारीफ सुनकर खुशी होता है। वहीं अगर ये तारीफ आपका पार्टनर करें, प्यार अधिक बढ़ता है। आप को अपने पार्टनर की समय समय पर तारीफ करनी चाहिए। ऐसे में उनको लगेगा कि आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों, उनको नोटिस करते हैं।आप उनके लुक्स के अलावा उनके काम, पर्सनालिटी किसी भी बात की तारीफ कर सकते हैं। तारीफ से उनके दिन की शुरुआत अच्छी होती है और अगर आपके साथी का मूड अच्छा होगा तो आपके मूड पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपल गोल्स - फोटो : istock
हंसी-खुशी से हो सुबह की शुरुआत 

अगर आपकी सुबह अच्छे मूड में होगी तो आपका और आपके पार्टनर का पूरा दिन बेहतरीन गुजरेगा। इसलिए रात की नींद के साथ बीते हुए कल की बातों को भूल कर नई सुबह की शुरुआत मस्ती मजाक के साथ करें। एक दूसरे को खुश करने या हंसाने के लिए जोक्स सुनाएं। इससे आपके पार्टनर का मूड अच्छा रहता है। काम का बोझ या अन्य तनाव से वह बाहर आते हैं और आपके साथ भी अच्छे से बर्ताव करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें