फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disadvantages Of Being Single: सिंगल रहने के हैं ये नुकसान, जान गए तो शुरू कर देंगे पार्टनर की तलाश

Thu, 08 Dec 2022 01:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : istock

Disadvantages Of Being Single: इंसान के जीवन में रिश्तों की बहुत अहमियत होती है लेकिन जब विश्वास टूटता है या भरोसा टूटने का डर होता है तो रिश्ते की अहमियत कम होने लगती है। आज के दौर में कई लोग रिश्ते में नहीं बंधना चाहते। यही वजह है कि लोग सिंगल रहना अधिक पसंद करते हैं। जिंदगी को पूरी आजादी और बेफिक्र से जीने का शौक रखने वाले रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते और सिंगल रहने के फायदों का लाभ उठाते हैं। हालांकि अक्सर दोस्त अपने रिलेशनशिप को लेकर एक दूसरे से तुलना करते हैं। जो लोग सिंगल होते हैं वह उनके सिंगल होने के फायदे गिनाते हैं, वहीं उनके इंगेज या शादीशुदा दोस्त रिलेशनशिप में रहने के फायदे बताते हैं। सिंगल रहने के कई फायदे होते हैं लेकिन इसके नुकसान भी हैं। अगर आप सिंगल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं तो सिंगल रहने के नुकसान के बारे में भी जान लीजिए। सिंगल रहना हो सकता है नुकसानदायक, जानें वजह।
 

विज्ञापन

2 of 6
सिंगल रहने के नुकसान - फोटो : istock
भावनात्मक कमजोरी

हर इंसान को अपने जीवन में भावनात्मक मजबूती चाहिए होती है। रिलेशनशिप में लोगों को भावनात्मक सपोर्ट देने के लिए उनका पार्टनर होता है लेकिन सिंगल लोग भावनात्मक तौर पर कमजोर होते हैं। उनके जीवन में कोई दिक्कत आती है तो उन्हें संभालने या उनकी परेशानी बांटने वाला कोई नहीं होता। इमोशनल सपोर्ट न मिलने से परेशानी कम नहीं होती, बल्कि चिंता बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

3 of 6
सिंगल रहने के नुकसान - फोटो : iStock
तनाव ग्रस्त होना

माना जाता है कि सिंगल रहने वाले लोग काफी खुश रहते हैं। वह भले ही बाहर से खुश नजर आते हैं लेकिन असल में वह अंदर से ज्यादा खुश नहीं होते हैं। अकेले रहना ज्यादा वक्त के लिए खुशी नहीं दे पाता। सिंगल रहकर आप अपनी परेशानियों को बांट नहीं पाते और चाहकर भी खुश नहीं रह पाते। ऐसी स्थिति में अकेलेपन के कारण लोग तनावग्रस्त हो जाते हैं।

4 of 6
सिंगल रहने के नुकसान - फोटो : istock
बीमारियां होना

अकेले रहने के कारण तनाव होने लगता है। तनाव कई बीमारियों का वजह भी बन जाता है। सिंगल होने पर नींद न आने की शिकायत आम समस्या है। जिसकी वजह से कमजोरी, थकान, पाचन की दिक्कत, सिर भारी और डार्क सर्किल जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सिंगल रहने के नुकसान - फोटो : pixabay
चिड़चिड़ापन बढ़ना

अक्सर अकेलापन लोगों को चिड़चिड़ा भी बना देता है। लंबे समय तक सिंगल रहने वाले अपने आप तक सीमित रह जाते हैं और फिर बाहर निकलने, घूमने-फिरने से कतराने लगते हैं। दूसरों के साथ रहने या वक्त बिताने की आदत कम होने लगती है। इस कारण जब उन्हें दूसरों के साथ एडजस्ट करना होता है तो मुश्किल होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंगल रहने के नुकसान - फोटो : istock
सबसे दूरी

अगर आपको लगता है कि सिंगल लोग केयर फ्री होते हैं तो यह पूरी तरह से सच नहीं है। सिंगल लोग हर काम के लिए खुद पर निर्भर करते हैं। इसलिए वह केयर फ्री लाइफ नहीं जी पातें। इसके अलावा सिंगल लोग अपने शादीशुदा दोस्तों से दूर होने लगते हैं। वह अकेले रहना पसंद करते हैं। इसका असर यह होता है कि वह घर, परिवार और समाज से भी दूर होने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें